फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lock down, 30 arrested, report on 13

बरेलीः लॉक डाउन तोड़ा, 30 गिरफ्तार 13 पर रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lock down, 30 arrested, report on 13
एक बाइक पर तीन सवारी करने वालों को हड़काते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉक डाउन में सैरसपाटा करने वालों लगाम लगाने के लिए शहर में तमाम स्थानों पर बैरिकेडिंग लगायी हैं। इसका जायजा लेकिन लेने के लिए एसएसपी शहर में निकले तो 30 लोग पकड़ गए और 13 पर रिपोर्ट हुई। इसके साथ ही 819 वाहनों का चालान किया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई जगह भगदड़ जैसी हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कमिश्नर और डीआईजी ने श्यामगंज थोक बाजार और थोेक सब्जी डेलापीर का जायजा लिया था। इन अफसरों ने लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराने और मंडी में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार सुबह एसएसपी शैलेश पांडे ने स्थिति का जायजा लिया। उनके भ्रमण की जानकारी सभी थानों को लग गई तो ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू हुई। चेकिंग के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 30 लोग गिरफ्तार हुए और 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई जबकि 819 वाहनों का चालान किया गया। एसएसपी ने शहर में हुई बैरिकेडिंग और चौराहों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों से सोशल डिस्टेंश सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दाल कारोबार पकड़ा गया

श्यामगंज थोक बाजार में दाल कारोबारी अनिल अग्रवाल दालों को रिटेल में बेचते मिले। एससीएम रोहित यादव ने चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना। दोबारा फिर चेकिंग में रिटेल कारोबार करते मिलने पर एससीएम ने गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने उसे बारादरी थाना पहुंचा दिया। इसके बाद व्यापारी नेता केके चंदानी ने अफसरों से बात कर उसे छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed