फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loan Legends won the match in PSB sports competition

Bareilly News: पीएसबी खेल प्रतियोगिता में लोन लीजेंड्स ने जीता मैच

Sun, 23 Feb 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Loan Legends won the match in PSB sports competition
बरेली। पंजाब एंड सिंध बैंक के आंचलिक कार्यालय की ओर से मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम आओ खेलें का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न खेलों में कई शाखाओं के कर्मचारी और उनके परिवार के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स डे का शुभारंभ आंचलिक प्रबंधक तारा चंद मीणा ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच पीएसबी स्टार इलेवन और फाइनेंशियल फाइटर्स के बीच खेला गया। इसमें फाइनेंशियल फाइटर्स ने 10 ओवरों में 127 रन बनाए। पीएसबी स्टार इलेवन ने नौ ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बैंकिंग ब्रिगेड और लोन लीजेंड्स के बीच खेला गया। इसमें बैंकिंग ब्रिगेड की टीम ने 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोन लीजेंड्स की टीम ने नौ विकेट से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला पीएसबी स्टार इलेवन और लोन लीजेंड्स के बीच खेला गया। इसमें लोन लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 183 रन बनाए। वहीं पीएसबी स्टार इलेवन 12 ओवरों में 127 रन ही बना पाई।

लोन लीजेंड्स ने 56 रनों से जीत दर्ज की। इसके अलावा महिला रेस में अंजली को प्रथम स्थान मिला। लेमन रेस में श्रेया को पहला स्थान मिला। बच्चों की रेस में अभयान को प्रथम स्थान मिला। इस दौरान अमित अस्थाना, प्रेम प्रकाश, रंजीत तिवारी, शंकर कुमार, मृदुल सक्सेना, उत्कर्ष, अनिल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed