फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Livestock Minister Dharampal Singh angry over false report of officers in Bareilly

Bareilly: अफसरों ने जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या 387 बताई, पशुधन मंत्री बोले- आपके आंकड़े झूठे

Sun, 08 Oct 2023 09:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

विकास भवन सभागार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें बरेली के अफसरों द्वारा गलत रिपोर्ट पेश करने पर पशुधन मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों से कहा कि अगर आप लोग सुधरे नहीं और बार-बार फर्जी आंकड़े पेश किए तो परिणाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Livestock Minister Dharampal Singh angry over false report of officers in Bareilly
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के सामने शनिवार को जब अफसरों ने बरेली जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या सिर्फ 387 बताई तो वह बिफर पड़े। मंडल भर से आए मुख्य चिकित्साधिकारियों की ओर मुखातिब होकर बोले, 'आपके आंकड़े झूठे हैं।' अपर निदेशक निदेशक पशु पालन से पूछा, आप क्या कर रहे हैं?' 

विज्ञापन


फिर अफसरों से कहा कि अगर आप लोग सुधरे नहीं और बार-बार फर्जी आंकड़े पेश किए तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। कार्रवाई होगी।' उन्होंने निर्देश दिए कि बीडीओ और चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र का दौरा करें। गो आश्रय स्थल बनवाएं। छुट्टा पशुओं की समस्या से राहत दिलाएं। शासन की यह प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में निराश्रित गोवंश को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले पशुओं में फैल रहे लंपी रोग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लंपी फैला था। अबकी बार पूर्वांचल के जिलों में यह फैला है लेकिन इसे पश्चिमी उतर प्रदेश की ओर नहीं आने देना है। बीमारी रोकने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। 

अफसरों की रिपोर्ट पर बिफरे 
निराश्रित गोवंश को लेकर अफसरों ने 2019 की पशु गणना का हवाला देकर पूरे मंडल में 486 गोवंश को निराश्रित बताया। वहीं बरेली जिले में केवल 387 गोवंश अवशेष बताए। यह सुनते ही मंत्री का पारा चढ़ गया। अफसरों से कहा कि आप लोग सब झूठी रिपोर्ट दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। मैंने खुद देखा है। आप लोग गलत आकड़े पेश करते हैं। इसलिए अभी एक मौका है, समझ जाएं, वरना कार्रवाई होगी।' बैठक में शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं के पशु मुख्य चिकित्साधिकारियों के अलावा जिले के चिकित्साधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों की मौजूदगी रही। 

पहले भी गुमराह कर चुके हैं अफसर

छुट्टा पशुओं के मामले में अफसर मंत्री धर्मपाल सिंह और शासन के सचिव के सामने पहले भी गलत आंकड़े पेश कर उन्हें गुमराह कर चुके हैं। मंत्री व सचिव ने बैठक के दौरान अधिकारियों को इसको लेकर टोका था पर सुधार नहीं हुआ। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। कई स्थानों पर हादसे की वजह भी बन रहे हैं।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गलत आंकड़े पेश करने पर मैंने अधिकारियों को डांटा है। सुधार के निर्देश एक बार और दिए हैं। अगर सुधार नहीं दिखता है तो कार्रवाई होगी। 

31 दिसंबर तक अभियान, फिर दर्ज होगा मुकदमा
धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहली नवंबर से 31 दिसंबर तक सभी जिलों में वृहद अभियान चलाकर छुट्टा पशु पकड़े जाएंगे। उन्हें गो-आश्रय स्थलों में रखेंगे। इसके बाद खेतों में सड़कों पर छुट्टा पशु मिले तो उन्हें कांजी हाउस भेजा जाएगा। कान में लगे टैग से गोवंश के मालिक का पता लगाया जाएगा। पशु मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed