{"_id":"6491448c35b9adf25d0d16db","slug":"live-in-partner-pressured-the-girl-to-religious-conversion-in-bareilly-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा
Tue, 20 Jun 2023 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:48 AM IST
सार
आंवला की युवती ने लिव इन पार्टनर और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारा-पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के आंवला में दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों में प्यार हुआ तो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवक ने वादा किया था कि वह प्यार के बीच कभी धर्म को नहीं आने देगा, लेकिन एक साल में ही वह अपने वादे से मुकर गया। युवती को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि लिव-इन पार्टनर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर पीटा है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
विज्ञापन
आंवला कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि एक साल पहले वह मोहल्ला कच्चा कटरा के रहने वाले फहीम के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसको फोन नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। उसने अपनी बातों में फंसाकर उससे नजदीकी बढ़ा लीं। इसके बाद वह लिव-इन में उसके घर में रहने लगी।
विज्ञापन
वादे से मुकरा प्रेमी
युवती का कहना है कि उस दौरान दोनों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव न बनाने का समझौता किया था। उसने प्रेमी के वादे पर भरोसा किया, लेकिन वह एक साल में ही अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी और उसके परिजन युवती पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे हैं।ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
विरोध करने उसके साथ मारपीट की गई। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो युवती उसे छोड़कर अपने घर चली गई। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी फहीम, साधना, आसिया, रूबी, अकरम, नाजिम और मुबारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।