फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   List of circle rate of land in Bareilly

Circle Rate: बरेली में सर्किल रेट की संभावित सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन

Sat, 22 Jul 2023 07:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 07:53 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को इलाकावार सूची भी कलक्ट्रेट, महानिरीक्षक निबंधन, उपनिबंधक कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। 24 जुलाई तक लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। एक अगस्त को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना है।

विज्ञापन
List of circle rate of land in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सर्किल रेट की संभावित सूची जारी हो चुकी है। इसमें शहर की प्रमुख कॉलोनियों राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस के प्रमुख इलाके, पीलीभीत बाईपास व एयरफोर्स के आसपास के इलाकों में सर्किल रेट डेढ़ गुना तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। सूची के मुताबिक राजेंद्र नगर, टिबरीनाथ, बृजलोक कॉलोनी जैसे इलाके की जमीन सबसे महंगी है। 

विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा की जमीन सबसे सस्ती है। शुक्रवार को इलाकावार सूची भी कलक्ट्रेट, महानिरीक्षक निबंधन, उपनिबंधक कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। 24 जुलाई तक लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। एक अगस्त को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना है।
विज्ञापन


जारी सूची के मुताबिक राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, प्रियदर्शनी नगर, प्रभात नगर, उदयपुरखास, चंद्रपुरी, नेहरू पार्क कॉलोनी, टिबरीनाथ कॉलोनी, बृजलोक व भैरोनाथपुरम कॉलोनी में मौजूदा सर्किल रेट 55 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। इसे बढ़ाकर 68 हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूदा सर्किल रेट चार हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है, जिसे बढ़ाकर 4,400 रुपये प्रस्तावित किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र भोजीपुरा में 4,400 प्रति वर्गमीटर को बढ़ाकर छह हजार रुपये तक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकृषक जमीन का ये है सर्किल रेट

पुलिस बैरियर से एयरफोर्स गेट व डेलापीर चौराहे तक, बिहारमान नगला, पीरबहेड़ा और परतापुर जीवन सहाय में अकृषक जमीन का सर्किल रेट 19 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। इसे 24 हजार प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। डेलापीर चौराहे से सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे तक, पटेल नगर, एकता नगर, दीनदयालपुरम में रेट 55 हजार प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 68 हजार प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य

डीडीपुरम में 48 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर को बढ़ाकर 62 हजार तक प्रस्तावित किया गया है। कुर्मांचल नगर में 13 हजार प्रति वर्गमीटर को बढ़ाकर 17 हजार प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। आईवीआरआई मोहल्ले में 21 हजार से बढ़ाकर 27 हजार, आलमगिरीगंज में 42 हजार से बढ़ाकर 52 हजार किया गया है। रेलवे कॉलोनी चौपुला में 23 हजार से बढ़ाकर 29 हजार, रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर में 24 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। 

चौपुला पुल से किला क्रॉसिंग तक 35 से बढ़ाकर 42 हजार रुपये और किला पुल से मिनी बाईपास तक 32 हजार से बढ़ाकर 38 हजार तक कर दिया गया है। आवास विकास सिविल लाइंस 42 हजार से बढ़ाकर 50 हजार तक कर दिया गया है। सैदपुर हॉकिंस इलाके में मौजूदा रेट 10 हजार रुपये है, जिसे बढ़ाकर 13 हजार तक कर किया गया है। रामपुर-मुरादाबाद रोड पर मथुरापुर, खड़ौआ, नदौसी, धंतिया
में मौजूदा रेट 19 हजार है, जिसे बढ़ाकर 23 हजार कर दिया गया है।

आशीष रायल पार्क कॉलोनी की जमीन सबसे मंहगी

पीलीभीत बाईपास से सटी सभी कॉलोनियों में मौजूदा सर्किल रेट 13 से 16 हजार प्रति वर्गमीटर है। इसे बढ़ाकर 17 से 19 हजार प्रति वर्गमीटर तक कर दिया गया है। इसमें आशीष रायल पार्क कॉलोनी कासर्किल रेट 25 से बढ़ाकर 32 हजार तक किया गया है। इंद्रापुरम, जागृति नगर, वृंदावन गार्डन, पटेल विहार समेत आस पास के मोहल्लों में मौजूदा सर्किल रेट नौ हजार को बढ़ाकर 12 हजार तक
प्रस्तावित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- UP: कांवड़ियों की तुलना आतंकियों से कर फंसीं CO दीपशिखा, भड़के हिंदू संगठन, 400 कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर

 

क्या होता है सर्किल रेट

किसी भी एरिया की जमीन के न्यूनतम मूल्य को राज्य सरकार के राजस्व विभाग या स्थानीय विकास प्राधिकरण की ओर से तय किया जाता हैं। इसी मूल्य को सर्किल रेट कहते हैं। जब उस जमीन की रजिस्ट्री होती है, इसी मूल्य पर स्टांप ड्यूटी व अन्य टैक्स का भुगतान करना पड़ता हैं। 

आमतौर पर सर्किल रेट की गणना संपत्ति के मूल्य, निर्मित क्षेत्र (वर्गमीटर में) इलाके के लिए सर्कल रेट (रुपये प्रति वर्गमीटर में) के आधार से की जाती है। माना कि राजेंद्र नगर का सर्किल रेट 68 हजार प्रति वर्गमीटर है और आप यहां सौ वर्गमीटर जमीन खरीदते हैं तो आप खरीदार से सौदा चाहे जिस रेट में करें, मगर सरकार को राजस्व आपको 68 हजार प्रति वर्गमीटर के हिसाब से देना होगा।

24 जुलाई तक दे सकेंगे आपत्ति-सुझाव

एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई तक जिले के सभी लोग इस पर सुझाव और आपत्ति दे सकते हैं। आपत्ति और सुझाव तहसील स्तर पर एसडीएम व सभी उप निबंधक कार्यालय में और जिला स्तर पर सहायक महानिरीक्षक निबंधक/स्टांप लिपिक के पटल पर प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि सभी आपत्तियों का निस्तारण 27 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से होगा। वहां मौजूद रहकर भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed