{"_id":"6a00d224de309cdc5e068947","slug":"liquor-shop-salesman-kidnapped-rs-1-lakh-ransom-demanded-bareilly-news-c-4-bly1053-881143-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब की दुकान के सेल्समैन का किया अपहरण, मांगी एक लाख फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब की दुकान के सेल्समैन का किया अपहरण, मांगी एक लाख फिरौती
विज्ञापन
पीलीभीत बाइपास से शनिवार रात साइड लगने पर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने बाइक सवार शराब की दुकान के सेल्समैन को अगवा कर लिया। वे उसे कार में डालकर घुमाते और पीटते रहे। फिर उससे एक लाख रुपये फिरौती दिलाने की बात कही। इज्जतनगर पुलिस ने 18 घंटे बाद अपहृत युवक को छुड़ा लिया। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
भुता थाने के सिसैया गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गंगवार केसरपुर की शराब दुकान पर सेल्समैन हैं। रविवार दोपहर बाद इज्जतनगर थाने लाए गए अभिषेक ने बताया कि वह अपने परिचित ललित पटेल के साथ कुछ लोगों को प्लॉट दिखाने गए थे। वहां से शनिवार रात साढ़े नौ बजे घर लौट रहे थे। वह पांच लोग दो बाइक पर थे। पीलीभीत बाइपास पर महानगर के पास पीछे से एक कार तेजी से निकली, जिससे उनकी बाइक को हल्की साइड लग गई। उन्होंने चीखकर एतराज जताया तो कार से उतरे चार लोगों ने उन्हें उठाकर कार में डाल लिया। इसके बाद वे लोग कार तेजी से आगे ले गए।
आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्हें रातभर कार में घुमाया और पीटते रहे। फिर उन्हीं के मोबाइल फोन से परिचितों को कॉल कराई और एक लाख रुपये फिरौती मांगी। उसने बताया कि उसके ऊपर परिवार और दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी है तो आरोपियों ने बहनों के लिए अपशब्द कहे। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि ललित पटेल ने अभिषेक के अपहरण की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेकर टीमें लगाईं। आरोपी बार-बार अभिषेक का नंबर फ्लाइट मोड पर कर देते थे, जिससे तलाश में दिक्कत आई। पुलिस टीम ने रविवार दोपहर दो बजे हवाई अड्डे के पास से अभिषेक को मुक्त करा लिया। एक आरोपी क्योलड़िया थाना क्षेत्र के चंद्रपुर ख्यालीराम गांव निवासी उमाशंकर को गिरफ्तार कर कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
इन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज के रिछौला निवासी विमल, क्योलड़िया के गुलड़िया लेखराज गांव निवासी आकाश और हरनेश भी कार में थे। इन सभी की तलाश की जा रही है। कार एमएस इंडियन स्टील फॉरगिंस पांच नियर सिल्वर सिटी लालकुआं जीटी रोड गाजियाबाद के नाम पर आ रही है। आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। ये किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।
-- -- -- --
बच्चों का अपहरण करने स्कूल पहुंचा फूफा
बरेली। बारादरी इलाके में पुरानी रंजिश के कारण एक फूफा बच्चों का अपहरण करने स्कूल पहुंच गया। जगतपुर निवासी नेहा रानी ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि ननदोई जावेद अंसारी उर्फ मीडिया से उनका विवाद चल रहा है। इस वजह से जावेद रंजिश मानता है। जावेद अक्सर उनके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देता है। पति को नौकरी से निकलवाने के लिए झूठी शिकायतें करता है। जावेद अपहरण करने के उद्देश्य से पीलीभीत बाइपास स्थित बच्चों के स्कूल पहुंच गया।
शिक्षिका से बच्चों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताने से इन्कार कर दिया। इस पर जावेद उनसे बहस करने लगा। जावेद का शिक्षिका से बहस करते हुए सीसी फुटेज भी सुरक्षित है। कुछ दिन पहले नेहा की जिठानी ने भी ननदोई जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब जावेद के खिलाफ नेहा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो