फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Light rain is 'nectar' for many crops including wheat

Bareilly News: हल्की बारिश गेहूं समेत कई फसलों के लिए ‘अमृत’

Sun, 29 Dec 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Light rain is 'nectar' for many crops including wheat
बरेली। दो दिन में हुई बारिश से फसलों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं होगा बल्कि हल्की गति से हुई बारिश ने सिंचाई की समस्या दूर कर दी। सब्जी, गेहूं, गन्ना आदि फसल के लिए बारिश फायदेमंद है, पर किसान फसलों में खरपतवारनाशी का प्रयोग जरूर करें। आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत के मुताबिक दिसंबर में अनुमान से कम ठंड हुई, जबकि फसलों के लिए सर्द मौसम जरूरी होता है। अब बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। वर्षा से सरसों, गेहूं, मसूर, गन्ने को लाभ होगा। हल्की बारिश से एक सिंचाई के बराबर पानी लगा। अब कल्ले तेजी से निकलेंगे, पर बारिश का मौसम थमने के बाद किसान खेत में खरपतवारनाशी का छिड़काव कर लें। सरसों की फसल का विरलीकरण कर दें।
विज्ञापन

रविवार को भी बारिश का आसार मौसम विभाग ने जताया है। अगर तेज बारिश हुई तो मटर, मसूर अन्य दलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए खेत में जलनिकासी की व्यवस्था रखें। आलू की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed