{"_id":"cdd66d3eb776eb5ab2f4a91101e696cc","slug":"light-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के दुश्मन बने ऑयल चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के दुश्मन बने ऑयल चोर
बरेली
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में बिजली ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। करगैना और नार्थ सिटी में तीन ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी कर लिए जाने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। करगैना में तो छह दिन से समस्या बनी हुई है और लोगों को पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है।
इज्जत नगर स्थित नार्थ सिटी में लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी और बिजली सप्लाई ठप होने की जानकारी मिलने पर किला उपकेंद्र के जेई ने इसकी जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगा कर सप्लाई सामान्य करायी। करगैना में पिछले सप्ताह 250 और 400 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी हो गया। इसी के साथ बिजली सप्लाई भी बंद हो गई। लोग बिजली गुल होने का कारण नहीं जान पाए। विभाग में शिकायत करने पर जांच हुई तो ऑयल चोरी का पता चला। हालांकि उपकरण सुरक्षित हैं। एसई ग्रामीण हरि प्रकाश गुप्ता ने सप्लाई सामान्य करने के निर्देश दिए हैं लेकिन में रविवार को बारावफात के जुलूस के चलते सप्लाई बहाल नहीं हो पायी। एसई ने बताया कि सोमवार को ट्रांसफार्मर चालू करा दिए जाएंगे। उधर, पुराना शहर स्थित सिंधुनगर और बालजती आदि इलाकों में सप्लाई पूरे दिन ठप रही। जेई राजू सागर ने बताया कि दोनों स्थानों नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं।