फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lesson of one and a half months of lockdown... now two yards and masks are necessary in the market

सवा महीने के लॉकडाउन का सबक... बाजार में अब दो गज की दूरी और मास्क जरूरी

Mon, 07 Jun 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lesson of one and a half months of lockdown... now two yards and masks are necessary in the market
शनिवार को कुछ एेसा दिखा श्यामगंज का बाजार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आज से खुलेगा शहर का बाजार, कोरोना संक्रमण को काबू में रखने के लिए व्यापारियों ने जताया कोविड नियमों के पालन का संकल्प

विज्ञापन
बरेली। करीब सवा महीने तक कोरोना कर्फ्यू में रहने के बाद सोमवार को बाजार पूरी तरह खुल जाएगा। व्यापारी वर्ग इससे राहत महसूस कर रहा है लेकिन इस बात से आगाह भी दिख रहा है कि इस बार बाजार में उसे कोविड गाइड लाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी। व्यापारियों का कहना है कि उनके जहन में लगातार यह ख्याल रहेगा कि बाजार में इस बार ऐसा कुछ न हो जिससे कोरोना के केस फिर बढ़ जाएं और सरकार को फिर कर्फ्यू लगाने का निर्णय लेना पड़े।
दरअसल जिला प्रशासन की ओर से शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए साफ चेतावनी दी गई है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या छह सौ से पार होते ही शहर में दोबारा कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। चूंकि कर्फ्यू का सर्वाधिक नुकसान व्यापारियों को ही उठाना पड़ा है लिहाजा वे इसे चुनौती मानकर चल रहे हैं कि बाजार की भीड़भाड़ इस बार कोरोना संक्रमण बढ़ने का कारण न बने। फिलहाल उनका यही कहना है कि वे बाजार में दो गज की दूरी और मास्क की अनिवार्यता हर हालत में लागू करेंगे। व्यापारियों का यह भी मानना है कि इतनी बड़ी आबादी पर नजर रखना पुलिस और प्रशासन के बस की बात नहीं है। लिहाजा वे खुद जागरूक रहने के साथ बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

शहरवासियों का संकल्प.. रखेंगे संयम

कोरोना की दूसरे लहर ने जनमानस को लापरवाही न करने और स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्थाएं हमेशा दुरुस्त रखने का सबक सिखाया है। लोगों ने मौजमस्ती शुरू कर दी थी। अब हमें संयम दिखाने की आवश्यकता है। इस बार पहले जैसी गलतियां नहीं दोहरानी हैं। हर मोर्चे पर सतर्क रहना है। -अनिल अग्रवाल, सनसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। करीब डेढ़ महीने बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम ख्याल रखना होगा कि यह महामारी दोबारा शहर पर हावी न हो सके। इसके लिए जगह-जगह थूकना बंद करें और मास्क का प्रयोग हर हाल में करें। -अंशु शर्मा, राजेंद्र नगर
अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने का यह मतलब नहीं है कि हमें पूरी छूट मिल गई है। हमें सावधानी हर हाल में बरतनी होगी। अभी स्कूल बंद है लिहाजा बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय भी मास्क का प्रयोग जरूर करें। हो सके तो कुछ दिन कॉलोनियों के पार्क में भी न जाएं। -साक्षी शर्मा, गृहिणी

व्यापारियों का वादा... फिर नहीं दोहराएंगे पहले जैसी गलती

अनलॉक में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने में दुकानदारों की प्रमुख भूमिका रहेगी। दुकानदारों को दुकान पर भीड़ लगने से रोकना होगा। कोरोना की रोकथाम के लिए बाकी प्रबंध भी करने होंगे। यह सभी की जिम्मेदारी है। - संजीव गर्ग, महामंत्री दर्जी चौक व्यापार मंडल

हम दुकानदारों की जिम्मेदारी है कि ग्राहकों को दो गज दूरी रखने के लिए प्रेरित करें। विशेषज्ञ तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं। इसलिए इस अदृश्य शत्रु से लड़ाई में किसी तरह की गफलत में नहीं रहना है। कोविड गाइड लाइन के साथ बाजार में बैठना है। -अनिल राजपूत, चीनी व्यापारी

हम लॉकडाउन में हुए नुकसान को दो साल से लगातार झेल रहे हैं। इसलिए दोबारा इस महामारी को शहर पर हावी नहीं होने देना है। मास्क का प्रयोग करते हुए व्यापार करना है। किसी भी तरह की लापरवाही न खुद बरतेंगे और न ग्राहक को बेपरवाह होने देंगे। - हेमेंद्र कुमार ज्वैलर्स

कोरोना महामारी से पूरा शहर दो साल से परेशान है। अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है तो हम पूरी सतर्कता के साथ बाजार खोलेंगे और सभी नियमों के साथ बैठेंगे। खुद भी मास्क का प्रयोग करेंगे और ग्राहकों को भी प्रेरित करेंगे। -प्रमोद रघुवंशी, पुस्तक विक्रेता

अच्छी बात है कि शहर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मगर इसके साथ हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। जरूरी है कि हम शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए व्यापार करें। हम सभी व्यापारी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। -अतुल शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल

हम सभी व्यापारी पूरी सावधानी के साथ व्यापार करेंगे। खुद मास्क का प्रयोग करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए काम करेंगे और इस बात का भी ख्याल रखेंगे कि कांउटर पर भीड़ न लग पाए। ग्राहकों से भी सहयोग की अपील करेंगे। -जफर बेग, संरक्षक, बरेली मर्चेंट एसोसिएशन

हम बाजार में ग्राहकों के स्वागत को तैयार है। व्यापारी कोविड गाइड लाइन का पालन करेंगे और ग्राहकों से भी अपील है कि वे बाजार में कोविड नियमों का पालन करें ताकि हम और हमारा शहर इस संक्रमण की चपेट में दोबारा न आ सके। -रामकृष्ण शुक्ला, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल

व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। हमने नुकसान उठाया है लिहाजा हम दोबारा ऐसी कोई स्थिति पैदा नहीं होने देंगे। इसके लिए मास्क का बराबर प्रयोग और सैनेटाइजेशन का ख्याल रखेंगे। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी इस संबंध में जागरूक करेंगे। -दीपक द्विवेदी, महामंत्री पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल

दो महीने में सहालग का पूरा सीजन लॉकडाउन की भेंट चढ़ गया। अब दस से बारह दिन का ही काम बचा है। हम सभी नियमों का पालन करते हुए शादियां कराएंगे। शासन से मांग है कि बैंक्वेट हॉल में बरातों में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ा दें। -गोपेश अग्रवाल, अध्यक्ष बैंक्वेट हॉल व टेंट हाउस एसोसिएशन

इस फैसले का स्वागत है। हम सभी जिम्मेदार व्यापारी हैं और इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा कि बाजार खुलने पर हम व्यापारियों के स्तर सेकिसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो। सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। -राजेश जसोरिया, महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार मंडल



पिछले साल की तरह इस बार भी व्यापार कोरोना की भेंट चढ़ गया। सहालग के समय पूरा लॉकडाउन रहा। अब कुछ दिनों का सहालग बचा है। हालांकि बाजार खुलने से सभी व्यापारियों को राहत मिलेगी। हम सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए बाजार खोलेंगे। - संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष बरेली महानगर, सर्राफा एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed