फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard caught on fifth day caught in Rampur

आखिरकार रामपुर में पकड़ा गया दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

Mon, 20 Apr 2020 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught on fifth day caught in Rampur
कैद में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन से वन विभाग की टीम को दौड़ा रहे तेंदुए को आखिरकार दिनभर की मशक्कत के बाद रविवार को रामपुर में भरतपुर गांव के पास पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले टीम ने करीब छह घंटे तक सिरौली क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में कांबिंग की और उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए रामपुर जिले की सीमा पर पहुंची। वन विभाग की टीम को रामपुर के गांव भरतपुर में उसकी सटीक लोेकेशन मिली तो रामपुर वन विभाग की टीम के साथ गांव में डेरा डाल दिया। फिर रामपुर वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ लिया।

विज्ञापन


सिरौली क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से तेंदुआ देखे जाने से गांववाले दहशत में थे। उन्होंने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए भी जाना छोड़ दिया था। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रेंजर राजेश कुमार शर्मा ने सिरौली में टीम के साथ छह घंटे जंगल में कांबिंग की। इस दौरान तेंदुए के पगचिह्नों को ट्रेस करते हुए वह रामपुर जिले की सीमा में पहुंचे।

सटीक लोकेशन मिलने पर उन्होंने सीमा पर रामपुर के गांव भरतपुर में डेरा डाल दिया। मामले की सूचना रामपुर वन विभाग की टीम को दी गई। इसके बाद दोनों जिलों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तेंदुए को जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed