फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Length of washing line will increase, platform number two will be higher

Bareilly News: वॉशिंग लाइन की बढ़ेगी लंबाई, ऊंचा होगा दो नंबर प्लेटफार्म

Sun, 24 Nov 2024 06:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Length of washing line will increase, platform number two will be higher
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक को सीमेंटेड से बैलेस्टिक बनाने के बाद प्लेटफार्म नंबर दो और यार्ड में वॉशिंग लाइन के उच्चीकरण के काम कराए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब दो किमी ट्रैक का काम पूरा करने में एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा। रेलवे दिसंबर से फरवरी के बीच तीन महीने ट्रेनों के निरस्तीकरण के दौरान यह काम पूरे कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर दो लो लेबल है। इसके अलावा वाशिंग लाइन की लंबाई 20 कोच की है, जबकि इन दिनों 22 और 24 कोचों की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई भी 22 व 24 कोचों की ट्रेनों के ठहराव मानकों पर खरी नही है। ऐसे में प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई कैंट आउटर की ओर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

लो लेबल होने के कारण प्लेटफार्म नंबर दो पर कई बार हादसे हो चुके हैं। भीड़-भाड़ के समय यहां हादसों के मद्देनजर अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ती है। दोनों प्लेटफार्म पर सुधारात्मक और उच्चीकरण के कार्यों को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो और वॉशिंग लाइन का भी इसी वित्तीय वर्ष में उच्चीकरण प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed