फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leader did drama of consuming poison, wife swallowed sleeping pills

Bareilly News: नेता ने किया जहर खाने का ड्रामा, पत्नी ने गटकीं नींद की गोलियां

Wed, 06 Sep 2023 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Leader did drama of consuming poison, wife swallowed sleeping pills
अलीगंज। छुटभैय्ये नेता ने शराब के नशे में जहर खाने का ड्रामा किया तो पत्नी ने भी दिखावे के लिए नींद की एक-दो गोलियां गटक लीं। दंपती के जहर खाने की आशंका से घबराए पड़ोसी दोनों को जिला अस्पताल तक ले आए। यहां से आधे घंटे बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विपक्षी पार्टी में ब्लॉक व तहसील स्तर के पदों पर रह चुका नेता अपने परिवार के तीन भाइयों में सबसे छोटा है। अपने हिस्से की जमीन बेच चुका है। नशे में वह अक्सर ड्रामा करता रहता है। एक पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर दंपती में झगड़ा हो रहा था। नेता ने नशे की हालत में पत्नी से कहा कि आज वह जहर खाकर अपना ही किस्सा खत्म कर लेगा। इसके बाद उसने कुछ खाने का ड्रामा किया।
विज्ञापन

इसे देखकर पत्नी विचलित हो गईं। उसने भी जहर बताकर नींद की गोलियां खा लीं। इन लोगों का झगड़ा सुन रहे पड़ोसियों ने जब घर में खामोशी का आलम देखा तो अंदर चले आए। वहां दोनों अचेत जैसी अवस्था में थे। पड़ोसियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां आने तक दोनों को होश आ चुका था। फिर भी इनका परीक्षण कर दवा दे दी गई। नेता के बड़े भाई ने बताया कि पूरा परिवार भाई की हरकतों से परेशान है। काफी संपत्ति खुर्दबुर्द हो चुकी है। इसके बाद भी वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कोई घटना पुलिस की जानकारी में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed