{"_id":"69fe37229cd5acca4907c56a","slug":"lawyers-create-ruckus-after-an-advocate-is-slapped-at-the-police-station-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103046-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थाने में अधिवक्ता को थप्पड़ मारने पर वकीलों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थाने में अधिवक्ता को थप्पड़ मारने पर वकीलों का हंगामा
Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर थाने में एक अधिवक्ता को प्रशिक्षु सिपाही ने थप्पड़ मार दिया। घटना अधिवक्ता और उनकी पत्नी व साले के बीच हुए विवाद के दौरान हुई। इसके बाद थाने में अधिवक्ताओं ने हंगामा किया।
फरीदपुर सिविल अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता और उनकी पत्नी के बीच अनबन थी। उनके साले का लड़का उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता था। शुक्रवार देर शाम दोनों पक्ष विवाद के चलते थाने पहुंचे। थाने में तीनों के बीच नोकझोंक चल रही थी। इस दौरान अधिवक्ता का बच्चा रोने लगा। वहां मौजूद प्रशिक्षु सिपाही ने बच्चे को रोता देख बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस बीच प्रशिक्षु सिपाही ने अधिवक्ता को थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी पर अन्य अधिवक्ता थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ फरीदपुर ने सबको शांत कराया।
वर्जन,
अधिवक्ता थाने में साले के बेटे को पीट रहे थे। प्रशिक्षु सिपाही को उनकी पहचान नहीं थी। प्रशिक्षु सिपाही ने बीच-बचाव में थप्पड़ मारा, जिसके बाद उसने माफी मांगी और मामला शांत हो गया। अधिवक्ता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर भी दी है। - संदीप सिंह, सीओ, फरीदपुर