फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Last month's ration not given after getting thumb impression, protest

Bareilly News: अंगूठा लगवाने के बाद नहीं दिया पिछले माह का राशन, प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Last month's ration not given after getting thumb impression, protest
आंवला। तहसील परिसर में प्रदर्शन करते नूरपुर के ग्रामीण-संवाद
आंवला। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद गल्ला ने देने से नाराज नूरपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। पिछले माह से राशन न मिलने से नाराज नूरपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कोटे की दुकान पर पहुंचकर हंगामा काट दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारे लगाए। मामले में एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कोटे के दुकानदार पर वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कोटा निरस्त करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार ने दिवाली से पहले राशनकार्डधारकों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा तो लगवा लिया है, लेकिन राशन देने के वक्त बहानेबाजी करने लगता है। कई दिनों की दौड़ लगाने के बाद भी राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीण लामबंद होकर शुक्रवार को हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

कोटेदार के पति को थाने ले गई पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कोटेदार के पति को थाने ले आई। इसी दौरान गांव से दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदकर थाने पहुंचे और कोटेदार पर अंगूठा लगवा कर राशन ने देने का आरोप लगाया। बाद में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र सिंह उर्फ दादा ठाकुर, मीना, शिवम चौहान, ओमेंद्र, जुगेंद्र, संजू, अमर पाल, रेखा, संगीता आदि मौजूद रहे। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कॉल रिसीव न हा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed