{"_id":"66db9b6feb8c5cb6530960d4","slug":"last-date-for-admission-to-masters-course-today-bareilly-news-c-4-bly1015-475456-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
- एमए हिंदी, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी जूलॉजी व एलएलबी की कटऑफ जारी
बरेली। बरेली कॉलेज की ओर से एमए हिंदी, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी जूलॉजी व एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की कटऑफ जारी की गई है। इसमें शनिवार तक दाखिले किए जाएंगे। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर की प्रथम मेरिट के प्रवेश शनिवार सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक किए जाएंगे। इसमें ओपन कैटेगरी की कटऑफ 76.88 से 57.43 प्रतिशत निर्धारित की गई है। एमएससी जूलॉजी में पहली कटऑफ के प्रवेश शनिवार तक किए जाएंगे। इसमें ओपन कैटेगरी की कटऑफ 90.44 से 77.65 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की दूसरी कटऑफ के प्रवेश सात सितंबर तक किए जाएंगे। इसमें सामान्य ओपन कैटेगरी में 66.05 से 65.70, सामान्य महिला की 65.60 से 62.45, ओबीसी ओपन की 65.50 से 62.30, ओबीसी महिला की 62.05 से 60.55, एससी ओपन की 62.60 से 49.89, एससी महिला की 49.40, ईडब्ल्यूएस की 63.78 से 57.60 है।
विज्ञापन
एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की तीसरी कटऑफ के दाखिले शनिवार तक किए जाएंगे। इसमें ओपन कैटेगरी की 154 से 153, ओपन सामान्य महिला की 73, ओबीसी ओपन की 120 से 117, ओबीसी महिला की 84, एससी ओपन की 115 से 106, एससी महिला की 84 व ईडब्ल्यूएस की 98 से 90 है।
आठ सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के जिन अभ्यर्थियों ने एमए अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गणित, एमए व एमएससी रक्षा अध्ययन, एमएससी सांख्यिकी व एमएससी पर्यावरण विज्ञान विषय में आवेदन किया है, वे आठ सितंबर तक सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक संबंधित विभाग में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। किसी भी समस्या पर विद्यार्थी सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। फीस पेमेंट फेल होने पर छह घंटे बाद लॉगिन कर फीस कन्फर्मेशन पर क्लिक करें। सफल न होने पर किसी दूसरे माध्यम से भुगतान करें। निवारण नहीं होने पर फीस रसीद का स्क्रीनशॉट के साथ सेमिनार कक्ष में संपर्क करें। संवाद