{"_id":"614b93898ebc3e0461109d80","slug":"last-chance-to-appear-in-practical-exam-bareilly-news-bly4604752105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का मिला आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का मिला आखिरी मौका
विज्ञापन
bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 से 29 सितंबर तक पूरी करने होगी सभी प्रक्रिया, फिर बंद हो जाएगा पोर्टल
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों संपन्न हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के बावजूद कई महाविद्यालयों में परीक्षा संबंधी कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से आखिरी मौका दिया गया है।
जिन महाविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक, प्रोफेशनल, सम सेमेस्टर, डिप्लोमा पाठ्यक्रम की आंतरिक, मौखिक, प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई है। उन्हें परीक्षा कराने का आखिरी मौका विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर सुबह नौ बजे से 26 सितंबर शाम पांच बजे तक महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को टास्क दिए जाएंगे। इसी समयावधि में टास्क जमा भी करना होगा। 27 सितंबर सुबह दस बजे से 29 सितंबर रात दस बजे तक टास्क का मूल्यांकन कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर महाविद्यालय को अंक अपलोड करने होंगे।
ऐसे महाविद्यालय जिनकी टास्क/असाइनमेंट संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंक अपलोड करने रह गए हैं। वह 22 सितंबर सुबह दस बजे से 29 सितंबर रात दस बजे तक अंक अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने समयावधि गुजरने के बाद पोर्टल बंद होने पर अंक स्वीकार नहीं किए जाने की हिदायत दी है। साथ ही, कहा है कि जो विद्यार्थी इस बार जारी प्रयोगात्मक परीक्षा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होेंगे या उनके अंक अपलोड होने से छूट जाएंगे उन्हें अनुपस्थित मानते हुए परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। ब्यूरो