फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land disputes, encroachment on Chak Marg and mining issues remained prominent.

Bareilly News: भूमि विवाद, चकमार्ग पर कब्जे व खनन के मुद्दे छाए रहे

Tue, 24 Mar 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Land disputes, encroachment on Chak Marg and mining issues remained prominent.
मीरगंज/ आंवला/ बहेड़ी/ नवाबगंज। चारों तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, चकमार्ग पर कब्जे व खनन के मुद्दे छाए रहे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुनकर जांच कर कार्रवाई के लिए आदेश दिए। इस दौरान चार तहसीलों में से 170 शिकायतों में से 22 का निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

मीरगंज में एसडीएम आलोक कुमार एवं सीओ मीरगंज अजय कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। 26 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। ग्राम सतुझ्या पट्टी निवासी यशवीर सिंह ने चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत करते हुए बताया कि पूर्व में बनवाया गया रास्ता जोतकर बंद कर दिया गया है। ग्राम कुल्छा खुर्द के ग्रामीणों ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया, जिससे गांव की सीसी रोड क्षतिग्रस्त और विद्युत खंभा भी टूट चुका है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इस तरह राजस्व की 11, विकास की एक, गृह विभाग की पां, आपूर्ति की पांच शिकायतें आईं।
विज्ञापन

सीसी रोड डलवाने में ढाई लाख निकालने का आरोप
आंवला में एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 32 शिकायतेंं सुनी गईं, जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसमें सिकरोड में सीसी रोड डलवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया गया। यहां पर राजस्व विभाग की दस, पुलिस विभाग व विकास विभाग की आठ, समाज कल्याण की दो, स्वास्थ्य विभाग की एक व तीन अन्य शिकायतें आईं। इस दौरान कनगांव निवासी हंसराम गली में सीसी रोड न डलवाने का आरोप लगाया। सिकरोडा निवासी ओमप्रकाश ने फर्जी तरीके से कागजों पर सीसी रोड का निर्माण कार्य दर्शा कर ढाई लाख का भुगतान निकाले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदार द्वारा कम राशन दिए जाने का मुद्दा उठा
बहेड़ी में 85 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम सुकटिया याकुबगंज के ग्रामीणों ने गांव के उचित दर विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए वितरण के दौरान मारपीट तथा झगड़ा करने की शिकायत की है। एसडीएम न्यायिक देश दीपक ने सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच के लिए आदेश दिए हैं। क्षेत्र के किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अब तक अदा न होने पर चीनी मिल प्रबंधन पर कार्रवाई को लेकर शिकायती पत्र दिया। समाधान दिवस के समापन के अवसर पर एसडीएम न्यायिक देश दीपक ने शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम इशिता किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
----------------
दहेज हत्या व उत्पीड़न में जांच के लिए दिया आदेश
नवाबगंज। तहसील में आयोजित जनसुनवाई में सीडीओं देवयानी शामिल हुई। उन्होंने 27 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुनकर दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।

सिथरा गांव के तेजपाल ने शिकायत की कि उन्होंने बेटी पूजा की शादी सुड़ियावा गांव के भगवत सरन के साथ की थी। आरोप है कि 10 मार्च को ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। महमूदापुर के बीर सिंह ने शिकायत की कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता भुता थाना क्षेत्र के एक युवक से किया था, लेकिन दहेज के लिए रिश्ता तोड़ दिया है। सीडीओ ने सीओ नीलेश मिश्रा को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मोहल्ला काहरान में इंटरलॉकिंग के कार्य के दौरान भी चबूतरे नहीं हटाने पर सीडीओ ने जांच कर कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। इस मौके पर एसडीएम उदित पंवार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed