{"_id":"5f2b0fd08ebc3e3cab6e5a87","slug":"lalfatak-overbridge-railways-started-piling-work-bareilly-news-bly4152348172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक ओवरब्रिज: रेलवे ने शुरू कराया पाइलिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक ओवरब्रिज: रेलवे ने शुरू कराया पाइलिंग का काम
विज्ञापन
लालफाटक पर पाइलिंग का काम करती लेबर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
काफी समय से खड़ी थी मशीनें, रक्षाबंधन के बाद लेबर आने के साथ शुरू हुआ निर्माण
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर आखिरकार रेलवे ने ओवरब्रिज का काम शुरू करा दिया है। बुुधवार को कांधरपुर की ओर से पिलर बनाने के लिए पाइलिंग का काम प्रारंभ हो गया है। ओवरब्रिज का काम शुरू करने में रेलवे की देरी से यह प्रोजेक्ट लगातार विलंब हो रहा था।
लालफाटक पर सेतु निगम और रेलवे दोनों को मिलकर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराना है। कैंट एरिया को छोड़कर सेतु निगम ने बदायूं की और कैंट के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा कर लिया है। जबकि दोनों क्रासिंग के ऊपर ओवरब्रिज का काम रेलवे को पूरा करना है। इसके लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थी मगर कोई न कोई अड़ंगा लग जाने से काम प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। हालांकि रेलवे ने काफी पहले ही अपना साइट आफिस बनाने के साथ पिलर बनाने के लिए पाइलिंग की मशीनें भी मंगवा ली थी लेकिन निर्माण का काम प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। इस वजह से निर्माण के लिए समय सीमा लगातार बढ़ रही थी। हालांकि रक्षाबंधन के बाद लेबर वापस आने के साथ ही रेलवे कांधरपुर की तरफ से पाइलिंग मशीन से खुदाई का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि यह काम 12 से 15 महीने में पूरा हो जाएगा।