फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lal Gate: More than a thousand potholes in the service road of half a kilometer ... how the traffic came out

लाल फाटक : आधा किमी की सर्विस रोड में हजार से ज्यादा गड्ढे... कैसे निकले ट्रैफिक

Fri, 23 Jul 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lal Gate: More than a thousand potholes in the service road of half a kilometer ... how the traffic came out
लाल फाटक रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गड्ढों, जलभराव से और विकराल हुई जाम की समस्या

विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक पर पुल निर्माण का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यहां सेतु निगम ने कैंट क्षेत्र में अभी तक सर्विस रोड भी नहीं बनाई है। दूसरी तरफ रेलवे भी अपने हिस्से का काम पूरा नहीं कर पाया है। बदायूं की ओर सर्विस रोड पर हर दो फुट पर गहरा गड्ढा है। हालात ये हैं कि दोनों क्रॉसिंग के बीच सर्विस रोड के करीब आधा किलोमीटर हिस्से में ही एक हजार से ज्यादा गड्ढे हैं। बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया है। यहां दिन में कई बार लोग घंटों जाम में फं से रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी यहां करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
शहर में एक भी सड़क ऐसी नहीं है, जिससे सुगमता से ट्रैफिक गुजर सके। ज्यादातर सड़कें सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई होने की वजह से बदहाल हैं। रही-सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। सड़कों के गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का निकलना दूभर है। शहर में निर्माणाधीन पुलों का काम पूरा न होने से लोगों को शहर के अंदर से लेकर बाहर तक जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लाल फाटक पुल पर सेतु निगम कैंट की ओर काम करा रहा है। यहां सर्विस रोड के लिए पेड़ काट दिए गए है। सर्विस रोड निर्माण के लिए गिट्टी और रेत डालकर रोलिंग करके छोड़ दिया गया है। बारिश से सर्विस रोड पर में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां रोजाना लंबा जाम लग रहा है। दिनभर लोग जाम में फंसे रहते हैं। क्रॉसिंग बंद होने के बाद घंटों जाम की स्थिति रहती है। यहां बारिश का पानी भरने से दिनभर ट्रैफिक इन गड्ढों में फंसता रहता है। क्रॉसिंग की दूसरी ओर सड़क से मिट्टी का कटान शुरू हो गया है। यहां अभी मरम्मत नहीं हुई तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड पर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। अभी बारिश के कारण काम रुक गया है। जल्द ही पैचवर्क का काम पूरा कर दिया जाएगा। - वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम।

दिसंबर तक सेतु निगम पूरा कर लेगा काम

बरेली। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि कैंट क्षेत्र में सेतु निगम पुल का अपने हिस्से का काम दिसंबर तक पूरा कर लेगा। बदायूं रोड की ओर सेतु निगम नब्बे फीसदी काम पूरा कर चुका है। डीपीएम वीके सेन ने कहा कि कैंट क्षेत्र में सर्विस रोड का काम होना बाकी है। पिलर तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। अभी बारिश के कारण काम की गति कुछ धीमी है। वर्ष 2017 में 82.50 करोड़ रुपये के बजट से 955 मीटर लंबे लाल फ ाटक ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ था। यह काम मार्च, 2020 में पूरा होना था लेकिन पहले लॉकडाउन और फि र रेलवे की हीलाहवाली से इसमें तमाम अड़ंगे लगते रहे। इस लेटलतीफी के चलते शासन को पुल का बजट बढ़ाकर 96.67 करोड़ रुपये करना पड़ा।

कभी दो माह नहीं टिकती सर्विस रोड

जब से पुल का निर्माण शुरू हुआ है। यहां कभी सर्विस रोड सही नहीं रही है। पता नहीं किस तरह से बनाई जाती है। बारिश हो या गर्मी दो माह से अधिक कभी सर्विस रोड टिकती ही नहीं है। -राजू राठौर, स्थानीय निवासी।

गड्ढों में पलट जाते हैं वाहन

चार पहिया वाहन ऐसी बारिश में इन गड्डों में किसी तरह हिचकोले खाते निकल जाते हैं लेकिन दो पहिया वाहन सवार अक्सर इन गड्डों में गिरकर चुटहिल होते हैं। बारिश में अधिकतर गाड़ियां फिसलती हैं। --सोनू कुमार, स्थानीय निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed