फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of rupees were swindled from an AC businessman by giving false promise of vehicle challan

Bareilly News: वाहन चालान का झांसा देकर एसी कारोबारी से लाखों ठगे

Wed, 30 Jul 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were swindled from an AC businessman by giving false promise of vehicle challan
बरेली। शहर के नामी एसी कारोबारी को वाहन चालान का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेज दी। इसके बाद कारोबारी के खाते से धड़ाधड़ रुपये कटने शुरू हो गए। रात में वह मोबाइल स्विच ऑफ कर एसएसपी आवास पहुंचे तो साइबर सेल ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी विक्रम गुप्ता का एमसीआई प्लाजा में एसी शोरूम है। विक्रम गुप्ता ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आपके वाहन का चालान हुआ है। एसपी ट्रैफिक चालान लिखी एपीके फाइल को उन्होंने विवरण देखने के लिए खोला तो मोबाइल फोन हैंग हो गया। थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल पर दनादन मैसेज आने लगे। पहली बार में ही उनके एक खाते से 1.79 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ किया और एसएसपी कैंप कार्यालय के साइबर सेल पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो जांच शुरू हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed