फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP lakhimpur kheri violence Provide video related to Lakhimpur violence, identity will remain secret

UP NEWS: लखीमपुर हिंसा से संबंधित वीडियो उपलब्ध कराएं, पहचान रहेगी गुप्त, मोबाइल नंबर जारी

Sat, 09 Oct 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Oct 2021 10:11 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा से संबंधित वीडियो उपलब्ध कराने वाली की पहचान गुप्त रहेगी। जांच के लिए बनी दो पर्यवेक्षण समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर आम लोगों के लिए जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर घटना से संबंधित वीडियो भेजी जा सकती हैं।
 

विज्ञापन
UP lakhimpur kheri violence Provide video related to Lakhimpur violence, identity will remain secret
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले की जांच के लिए अब तक दो पर्यवेक्षण समितियां गठित की जा चुकी हैं, अब ये दोनों मिलकर पूरे मामले की जांच करेंगी। समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर आम लोगों के लिए जारी किए गए हैं, जिन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति घटना से संबंधित जानकारी, फोटो, वीडियो क्लिप भेज सकता है। उस व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन


पहले जनपद स्तर पर एएसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति बनाई गई थी, जिसके बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में दूसरी पर्यवेक्षण समिति गठित की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया है कि दोनों पर्यवेक्षण समितियां निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना के लिए एक साथ मिलकर कार्य करेंगी। 
विज्ञापन


यदि किसी के पास घटना से संबंधित जानकारी या फोटो/वीडियो क्लिप है तो वह डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नंबर 9454400454, सेनानायक सुनील कुमार सिंह के नंबर 9454400394, एएसपी अरुण कुमार सिंह के नंबर 9454401072, सीओ मितौली संदीप सिंह के नंबर 9454402453, सीओ गोला संजय नाथ तिवारी के नंबर 9454401486, पर्यवेक्षण समिति के हेल्पलाइन नंबर 9454403800 पर भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थार का इंश्योरेंस जुलाई 2018 में हो चुका था एक्सपायर  
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में जिस थार गाड़ी से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचला गया, उसका इंश्यारेंस जुलाई 2018 में समाप्त हो चुका था। यह थार गाड़ी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के नाम पंजीकृत है।

तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में प्रदर्शन के दौरान थार गाड़ी यूपी 31 एएस 1000 से कुचलकर किसानों की मौत हुई थी। एफआईआर में इस गाड़ी में आशीष मिश्र मोनू के सवार होने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान इस गाड़ी को जलाया जा चुका है। यह गाड़ी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के नाम 14 जुलाई 2017 में पंजीकृत हुई थी, जिसके बाद से इसके बीमे का रिन्यूवल नहीं कराया गया। 

इससे 13 जुलाई 2018 में इंश्योरेंस समाप्त हो गया। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्राइवेट वाहन का इंश्योरेंस कराने की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की स्वयं होती है। इंश्योरेंस रिनूवल नहीं कराया गया है तो वाहन स्वामी को क्लेम नहीं मिल पाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed