{"_id":"5c65ae03bdec2256ab4e6bfa","slug":"lakhimpur-kheri-amar-ujala-foundation-organizes-health-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खीमपुर खीरी: गांव में बढ़ रहे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, 486 लोगों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीमपुर खीरी: गांव में बढ़ रहे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, 486 लोगों का परीक्षण
Thu, 14 Feb 2019 11:35 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कैंप में जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के तहत नगर से सटे गांव पुनर्भूग्रंट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे 486 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों की टीम ने पाया कि नगर से सटे गांवों में लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत बढ़ रही है।
हालांकि यहां स्वांस, त्वचा, एनीमिक और जोड़ों के दर्द के भी मरीज काफी संख्या में मिले। ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट स्थित जीवनलाल कमलादेवी कन्या महाविद्यालय परिसर में लगे शिविर में सुबह नौ बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। पूर्वान्ह 11 बजे विधायक रोमी साहनी, पालिकायक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और ग्राम प्रधान नजमा खान और वसीउल्ला खां ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ कराया।
इसके पश्चात जिला अस्पताल और सीएचसी के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दीं। नोयडा से आई मोबाइल वैन के द्वारा रक्त परीक्षण कर रिपोर्ट भी मौके पर मुहैया कराई गई। इनमें 242 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
शिविर में गुप्ता कॉलोनी, द्वारिकागंज, ऊंचागांव, अलीगंज, मूड़ा दीक्षित, लाल्हापुर, इस्लामनगर कॉलोनी, महमदपुर, भवानीगंज, कालीचरनपुर, नवतला, भारत भूषण कॉलोनी सहित करीब 26 गांवों के मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, जया अग्निहोत्री, रईश, रोमी कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में माधुरी अवस्थी, मुकेश वर्मा, सचिन शर्मा, डॉ. आदर्श दीक्षित, शशांक मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
74 रोगियों का हुआ नेत्र परीक्षण
डॉ. श्राफ चैरिटी हास्पिटल, मोहम्मदी के डॉ. मोहम्मद कासिद और समीर अली ने शिविर में 74 रोगियों को नेत्र परीक्षण किया। डॉ. मोहम्मद कासिद ने बताया कि इनमें 13 मरीज मोतियाबिंद के मिले, जबकि 44 मरीजों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई।
डॉक्टरों की टीम को मिला सम्मान
मरीजों का परीक्षण करने वाले सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप आदिम, पीएचसी अधीक्षक डॉ. गनेश कुमार, महिला चिकित्सक डॉ. नूतन मेहरोत्रा, डॉ. सुशील आदिम, डॉ. कौशल वर्मा, डॉ. कमलेश नारायन, डॉ. शंकर दयाल गोस्वामी, डॉ. एके द्विवेदी, कामना रानी, सोनम सक्सेना, उमा साहू, फार्मेसिस्ट मुन्ना लाल, सुभाष कुमार और मुकेश कुमार आदि डॉक्टरों की टीम को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।