फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady Inspector suspended for beating lady constable in bareilly

BAREILLY : महिला पुलिस में रार, दरोगा ने थाने में ही सिपाही को पीटा

Fri, 29 Jul 2022 02:47 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Fri, 29 Jul 2022 02:47 PM IST
सार

इस मामले में इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट भेजी है। इस पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। मारपीट की घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

 

विज्ञापन
lady Inspector suspended for beating lady constable in bareilly
पीड़ित सिपाही लक्ष्मी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना सुभाषनगर की महिला दरोगा ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही लक्ष्मी शर्मा ने दरोगा ज्योति त्यागी पर मारपीट के साथ जातीय आधार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एडीजी से शिकायत की है। एडीजी के निर्देश पर घटना की जांच सीओ आशीष प्रताप सिंह को दी गई है। मारपीट की घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


सिपाही लक्ष्मी शर्मा ने एडीजी को बताया कि वह 2019 बैच की सिपाही हैं और एक साल से थाना सुभाषनगर में तैनात हैं। आरोप लगाया कि थाने में तैनात दरोगा ज्योति त्यागी बेवजह उनसे मनमुटाव रखती हैं। 24 जुलाई को मंदिर पर ड्यूटी के दौरान दरोगा ने उनसे अभद्रता करते हुए उनके घरवालों को भी अपशब्द कहे। बृहस्पतिवार को उनकी हमराह ड्यूटी लगी थी। सुबह करीब सवा दस बजे वह ड्यूटी पर पहुंचीं तो दरोगा ज्योति त्यागी थाने में ही उनसे अभद्रता करने लगीं। विरोध करने पर सबके सामने मारपीट की जिसमें उन्हें चोटें भी लगीं। उन्होंने दरोगा पर जातीय आधार पर मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। एडीजी ने शिकायत की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कहा- एक अन्य सिपाही को जाना पड़ा जेल
लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात एक सिपाही ताराचंद को दरोगा ज्योति त्यागी के उत्पीड़न के कारण जेल तक जाना पड़ा। उन्होंने दरोगा पर अधीनस्थों से हीन भावना रखने का आरोप लगाया। उधर, दरोगा ज्योति त्यागी ने कहा कि वह इस बारे में अपने अफसरों को ही जवाब देंगी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही ने एडीजी से शिकायत की थी। दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ को जांच सौंपी गई है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed