फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Krishna born at midnight there was joy all around devotees celebrated Janmashtami 2025 in Bareilly

Janmashtami 2025: आधी रात को जन्मे कन्हैया... हर ओर छाया उल्लास, बरेली के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Sun, 17 Aug 2025 07:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Aug 2025 07:24 AM IST
सार

बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आधी रात को जैसे ही कान्हा जन्मे तो पूरा वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिरों में देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन
Krishna born at midnight there was joy all around devotees celebrated Janmashtami 2025 in Bareilly
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग में जन्मे कान्हा की जय जयकार कण-कण में गूंज उठी। परमानंद के आनंद में आकंठ डूबे भक्त नाचने लगे। धरा और गगन श्याम की भक्ति में मगन हो गए। लाला को पंचामृत स्नान कराकर आरती उतारी गई। मंदिरों में श्रद्धा का सागर उमड़ा। कन्हैया के दर्शन कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। 

विज्ञापन


बरेली में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व असीम भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पाग ने उत्सव में मिठास घोली। घरों और मंदिरों में भगवान कृष्ण की मनोहारी झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण के मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र रहे। कई जगह माखन का भोग लगाया। वहीं लोगों ने तुलसी पत्र, कमल और कनेर के फूल भी चढ़ाए। कई जगह लोग ठाकुरजी को मोर पंख भी चढ़ाते दिखे। 
विज्ञापन


मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए देर रात तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान भक्तों ने भगवान कृष्ण से मनोकामना मांगी और उनसे सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं घरों में भी भक्तों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर ओर लगे श्रीकृष्ण के जयकारे 
शहर के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिर के पास मेले जैसा माहौल रहा। शाम से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटना शुरु हो गई थी। शाम को मंदिर में भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंदिर में रंगबिरंगी लाइटों व सुंदर फूलों से सजाया गया। 

रात 12 बजते ही कृष्ण के जन्मोत्सव मनाया गया। नंद के घर आनंद भयो जय नंदलाल की जयकारे लगाए गए। भगवान को अभिषेक कराने के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर रात तक मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए मंदिर में लाइन लगी रही। 
 

इस्कॉन मंदिर में सजी फूलों की झांकी
इस्कॉन मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया। शनिवार सुबह से ही मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर गुणगान किया। भगवान की झांकी को झूले से सजाया गया। मंदिर के आचार्य भीम अर्जुन दास ने भक्तों के साथ मिलकर संकीर्तन किया। इस दौरान हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे आदि संकीर्तन किए गए। इस दौरान गिरधर गोपाल खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, जगदीश भाटिया आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed