फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Knowledge, modesty, unity...the specialty of the council

Bareilly News: ज्ञान, शील, एकता....परिषद की विशेषता

Thu, 26 Dec 2024 10:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Knowledge, modesty, unity...the specialty of the council
बरेली। एबीवीपी के ब्रज प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन में आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें 13 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता ज्ञान, शील, एकता, परिषद की विशेषता... का नारा लगाते नजर आए।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में बालक रथ पर सवार हुआ। इस रथ के पीछे-पीछे बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, पीलीभीत, बदायूं आदि जिलों की इकाइयों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन के नारों वाले पोस्टर लिए चलते दिखे।
विज्ञापन

सभी ने भारत माता की जय...बरेली हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी.... के नारे लगाए। वहीं, अन्य जिलों के कार्यकर्ता धन्यवाद बरेली... का नारा बुलंद करते नजर आए। शोभायात्रा कालीबाड़ी से श्यामगंज होते हुए आलमगीरीगंज, कुतुबखाना से पटेल चौक पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बड़ा बाग हनुमान सिविल लाइन के पास खुला अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें इसमें प्रांत के छात्र नेताओं ने राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा के नेतृत्व में तत्कालीन समय में महिला विषय पर विचार रखे।
साथ ही अंकित पटेल, सुमित शर्मा, श्रेयांस वाजपेयी, खुशी सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय व आर्थिक विषमता, पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विचार प्रस्तुत किए।


संगठन है कार्यकर्ता निर्माण की कार्यशाला
विवि के अटल सभागार में हुए अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संगठन के संघर्षों व उपलब्धियों के बारे में बताया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। कहा कि संगठन कार्यकर्ता निर्माण की कार्यशाला है। रामजन्म भूमि मंदिर के लिए एबीवीपी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया। कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। मैकाले की शिक्षा नीति के खिलाफ संगठन ने उग्र आंदोलन किया। इसके फलस्वरूप 2020 में एनईपी सामने आई। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण, विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारणी डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रांत अध्यक्ष सौरभ सेंगर, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, महानगर मंत्री आनंद कठेरिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed