{"_id":"597c36c06159cf2c340b4f3a06179338","slug":"kisan-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों ने किसानों का 15 फीसदी बढ़ाया कर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों ने किसानों का 15 फीसदी बढ़ाया कर्जा
बरेली
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि और बारिश से परेशान किसानों के लिए जिला प्रशासन ने थोड़ी सी राहत दी है। इस वित्तीय वर्ष की जिला योजना में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15 फीसदी ऋण बढ़ाते हुए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने जिला ऋण योजना को जारी कर दिया है। जिसमें इस वर्ष के दौरान बैंकों ने बरेली में 3552 करोड़ का कर्जा देने का फैसला लिया है। इसमें से 2536.58 करोड़ रुपया खेती के लिए किसानों को दिया जाएगा। यह कर्जा कुल कर्जे का 71 फीसदी है।
इस ऋण योजना को नाबार्ड के स्तर से तैयार किया जाएगा। जिसका प्रस्तुतीकरण बैंक आफ बड़ौदा के के अग्रणी जिला प्रबंधक एमएम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त (श्रम रोजगार) हरेंद्र कुमार सिंह, नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार बीओबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने विकास भवन सभाकक्ष में जिला ऋण योजना का लोकार्पण करते हुए कहा कि जरूरत पड़ेगी तो किसानों के लिए ऋण बढ़या भी जा सकता है। अवशेष रकम में से 686.22 करोड़ रुपये का उद्यमियों को कर्जा मिलेगा। इसके अलावा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 330 करोड़ का कर्जा दिया जाएगा।