फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan

बरेली में चार किसानों की मौत

Sun, 12 Apr 2015 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 12 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली) तहसील में देवरनियां के वार्ड नौ निवासी 60 वर्षीय शहाबुद्दीन का आठ बीघा गेहूं और चार बीघा लाही बर्बाद हो गया था। शनिवार को खेत से लौटने पर उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। घर लौटने पर कुछ देर में ही मौत हो गई। नवाबगंज के बिहारीपुर पसतौर गांव के 60 वर्षीय टोडीलाल शनिवार सुबह खेत पर मृत अवस्था में मिले। उनकी आठ बीघा फसल तबाह हो गई थी। नायब तहसीलदार ने गांव जाकर जानकारी ली। बहेड़ी-नबावगंज बार्डर पर बसे गांव खड़ा रामनगर के 65 वर्षीय प्यारे लाल भी खेत में गश खाकर गिर गए, कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उन पर एसबीआई सेमीखेड़ा का करीब सवा लाख रुपये का कर्ज था। शेरगढ़ ब्लाक के गांव ठिरिया कल्यानपुर में गेहूं की फसल की बर्बादी देखकर लौटे 60 वर्षीय लल्लूराम खेत की घंटे भर के भीतर ही अचानक मौत हो गई। उनकी आठ बीघा फसल बर्बाद हो गई थी। सूद पर 50 हजार रुपया कर्जा ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed