फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan

खुदकुशी करने वाले किसान के परिजनों को मिलेंगे पांच लाख

Thu, 02 Apr 2015 01:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
भमोरा के गांव मिलक माझरा के किसान शिशुपाल की खुदकुशी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित किसान के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता विवेकाधीन कोष से प्रदान करने की घोषणा की है। दूसरी ओर प्रमुख सचिव खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने बरेली में किसानों के खिलाफ जारी की गई आरसी की फिर से समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ किसानों से वसूली में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक तथा 28 और 29 मार्च को र्हुई बारिश से भी प्रभावित फसलों को सर्वे में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार को मिलक माझरा गांव भेजकर जांच कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं, इसकी विभागीय जांच कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदारों को किसानों के हित में सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन के अंदर 25 फीसदी और उसके अधिक फसल के क्षतिग्र्स्त होने की सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। ग्राम स्तरीय कर्मचारियों तथा प्रधानों से कहा है कि वह फसल क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशान किसानों को समझाएं। सरकार की ओर से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed