{"_id":"66c6892c1fce03a1df011d64","slug":"kill-protected-animals-and-throw-away-their-remains-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102706-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संरक्षित पशुओं को मारकर अवशेष फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संरक्षित पशुओं को मारकर अवशेष फेंके
विज्ञापन
भोजीपुरा। मौके पर मौजूद पुलिस व लोग
गोरक्षक दल की टीम ने किया हंगामा, अज्ञात तस्कर पर रिपोर्ट दर्ज
भोजीपुरा। बुधवार को फिर भोजीपुरा के मेमौर गांव के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले हैं। गोरक्षक दल की टीम ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सदस्यों को आश्वासन देकर अज्ञात मांस तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेमौर के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े होने की सूचना पर गोरक्षक दल के तहसील अध्यक्ष रजत पंडित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने थानाध्यक्ष भोजीपुरा को काॅल करके मामले की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह और धौराटांडा से सरकारी पशु चिकित्सालय से कंपाउंडर रामसहाय मौके पर पहुंचे। संरक्षित पशुओं के अवशेष होने की पुष्टि की।
पुलिस ने अवशेष जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिए। गोरक्षक दल की टीम ने थानाध्यक्ष भोजीपुरा से दोषी पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गोरक्षक दल के तहसील अध्यक्ष राजू पंडित ने भोजीपुरा पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए सवाल उठाए और कहा कि सावन के आखिरी सोमवार को संरक्षित पशुओं की हत्या कर अवशेष खजुरिया गांव के पास फेंके गए थे। उस घटना का खुलासा नहीं है, तब दूसरी घटना को मांस तस्करों ने अंजाम दे दिया। संवाद