फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khurafati damaged the statue, report

Bareilly News: खुराफाती ने क्षतिग्रस्त की मूर्ति, रिपोर्ट

Sat, 16 Dec 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 16 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Khurafati damaged the statue, report
नवाबगंज। बरखन तिराहे के पास हाईवे किनारे शिव मंदिर में रखी मूर्ति को बृहस्पतिवार रात खुराफाती ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोग यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने सूचना देकर विहिप और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। प्रदर्शन के बाद विहिप के नगर मंत्री की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुबह पूजा करने पहुंचने वालों ने सबसे पहले मूर्ति क्षतिग्रस्त देखी। मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले ने मंदिर में एक नाम और मोबाइल नंबर लिखकर पर्चा भी चस्पा कर दिया। वहां पहुंचे धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर सीओ चमन सिंह चावड़ा, इंस्पेक्टर (अपराध) विनोद कुमार यादव भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

सत्ताधारी पार्टी से जुड़े एक नेता के बेटे के नाम सामने आ रहा है। पुलिस उसकी लोकेशन निकलवा रही है। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार यादव ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने लोगों से आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed