Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kesar Sugar Mill land auctioned for 41.05 crore

Bareilly News: 41.05 करोड़ में नीलाम हुई केसर चीनी मिल की जमीन

Wed, 18 Nov 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kesar Sugar Mill land auctioned for 41.05 crore
बरेली/बहेड़ी। वर्षों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का इंतजार कर रहे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन की ओर से कुर्क की गई मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित चीनी मिल की 11.443 हेक्टेयर जमीन मंगलवार को 41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हो गई।
विज्ञापन

बरेली की एएनजी इंफ्रा इंजीनियर्स ने सबसे ऊंची बोली लगाकर जमीन अपने नाम कर ली। नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि को गन्ना समिति को सौंपा जाएगा। इससे किसानों का कुछ बकाया चुकाया जा सकेगा। केसर मिल की जमीन की नीलामी की प्रक्रिया इससे पहले सितंबर में भी शुरू की गई थी मगर, यह पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



मंगलवार को नीलामी के दौरान बोली 35 करोड़ रुपये से शुरू हुई। इसमें एएनजी इंफ्रा इंजीनियर्स, पिंगाक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर, शारदा एग्री और एक्सपीडिएंट लाइफ रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड समेत चार कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुल 70 राउंड तक चली प्रक्रिया में आखिरकार एएनजी इंफ्रा इंजीनियर्स ने 41.05 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई। इस मौके पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, एसडीएम गोपाल शर्मा, नीलामी अधिकारी एवं तहसीलदार वीरपाल सिंह यादव, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि जिन किसानों ने पहले चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति की थी, उनका बकाया पहले चुकाया जाएगा। समिति के माध्यम से आकलन कर किसानों का भुगतान किया जाएगा।

लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं किसान
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर करीब 35 हजार किसान पिछले एक वर्ष से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। चीनी मिल पर वर्तमान में 162 करोड़ रुपये का बकाया है। किसानों को भुगतान करने के लिए चीनी मिल प्रशासन ने मिल का सौदा तय किया था। खरीदार ने जो चेक दिए वह बाउंस हो गए। बाद में पता चला कि खरीदार कि इतनी हैसियत ही नहीं जो वह तय सौदे के तहत मिल खरीद सके। इसके बाद नीलामी की तिथि 17 नवंबर तय की गई। टीम जब सील लगाने पहुंची तो मिल प्रबंधन ने कुछ भुगतान करने की बात कही। प्रशासन ने दिवाली से पहले 20 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा था। हालांकि, चीनी मिल ने 11 करोड़ 33 लाख रुपये ही दिए थे।

--
केसर चीनी मिल पर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। इसी के चलते जमीन की नीलामी की गई है। नीलामी से प्राप्त रुपये गन्ना किसानों के बैंक खातों में गन्ना समिति के माध्यम से भेजे जाएंगे। - संतोष कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed