{"_id":"5d4f26bc8ebc3e6cd05ac836","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly3719538181","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स करेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स करेगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन के अंतिम सोमवार, बकरीद और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बरेली जोन में पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और 21 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। दो अतिरिक्त एएसपी और 101 दरोगा भी ड्यूटी में लगाए गए हैं।
त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व की वजह से आने वाले पांच दिन पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती भरे हैं। 12 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद एक साथ है। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व है। पुलिस अफसरों ने 11 से 15 तक सुरक्षा प्रबंध चाकचौबंद करने का निर्णय लिया है। एडीजी की मांग पर शासन से 21 कंपनी पीएसी मुहैया कराई गई है। इसमें सात कंपनी पीएसी बरेली रेंज में पहले से मौजूद है। पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मिला है जिसमें दो-दो कंपनी बरेली, मुरादाबाद और एक कंपनी फोर्स बिजनौर को दी गई है। मुरादाबाद पीटीसी में प्रशिक्षण पास कर चुके 390 दरोगा में से 101 बरेली जोन को आवंटित किए गए हैं। जोन को दो एएसपी और नौ सीओ अलग से दिए गए हैं जो संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे।
‘सावन के आखिरी सोमवार, बकरीद और 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त चुस्त किए गए हैं। सभी एसपी को निर्देश दिए हैं कि छोटी सूचनाओं पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई कराएं। पीएसी भी पुलिस के साथ रहकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करेगी। पीलीभीत में नेपाल से सटी सीमा पर भी नजर है। वहां एसएसबी के अधिकारियों से संपर्क बना हुआ है।’
विज्ञापन
- अविनाश चंद्र, एडीजी जोन