फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kargil

कारगिल शहीदों की स्मृति में हुईं प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

Sun, 28 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
kargil
बरेली। आईटीबीपी बुखारा कैंप के तत्वाधान में कारगिल शहीदों की स्मृति में सात दिनों से क्रमवार चल रहे कार्यक्रमों का शनिवार को समापन समारोह मनाया गया। आईटीबीपी परिसर में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पिछले सात दिनों तक चले पेंटिंग कंपटीशन, डिबेट, देशभक्ति गायन व अन्य प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद कारगिल युद्ध में शहीद हवलदार हरिओम सिंह की पत्नी गुड्डो देवी (वीर नारी), लांस नायक कमरुद्दीन की पत्नी शहिनी को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध में शामिल रहे नायब सूबेदार रोमेश सिंह, हवलदार संतोष कुमार, कवि राजेश गौड़ समेत स्कूलों के अध्यापक, सीएमओ डॉ. राधेश्याम भारती, द्वितीय कमान अनिल कुमार व अन्य मौजूद रहे। आईटीबीपी कैंप के उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed