फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas will bear the brunt of the negligence of the NHAI and PWD.

Bareilly News: एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का खामियाजा भुगतेंगे कांवड़िये

Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will bear the brunt of the negligence of the NHAI and PWD.
बरेली। टूटी सड़कें, गहरे गड्ढे, जलभराव, अतिक्रमण, अधूरे निर्माण, खुले ट्रांसफार्मर, झुके खंभे, लटक रहे तार... सावन में शिवभक्तों का इम्तिहान लेंगे। जिला प्रशासन ने इन खामियों को चिह्नित कर संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं, लेकिन सावन शुरू होने में अब महज नौ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में कांवड़ियों के राह की सभी दिक्कतें दूर हो पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन




जिला प्रशासन की पड़ताल में 97 समस्याएं लोक निर्माण विभाग से जुड़ी मिली हैं। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं तो कुछ जगह डिवाइडरों के अवैध कट भी खतरा पैदा कर रहे हैं। पुल और पुलियों के पास निर्माण, सड़क किनारे मिट्टी धंसने, जलभराव, अतिक्रमण की समस्याएं भी सामने आई हैं। कई स्थानों पर बिना प्लास्टिक शीट वाले बिजली बॉक्स और स्ट्रीट लाइटों के खराब होने जैसी समस्याएं दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित रिपोर्ट में बरेली-बदायूं मार्ग, नैनीताल हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर निर्माण कार्य, गड्ढे और डायवर्जन को प्रमुख समस्या बताया गया है। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग, मरम्मत और संकेतक लगाने की आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख समस्याएं- जगतपुर तिराहे से बीसलपुर चौराहे तक सड़क पर गड्ढे हैं।
- बीसलपुर चौराहे से हरूनगला पुल तक सड़क पर गड्ढे हैं।
- बैरियर टू चौकी से विलय धाम तक सड़कों के दोनों ओर निर्माण कार्य से परेशानी।
- सिरौली चौराहे से बगिना चौराहे तक खस्ताहाल सड़क।
- फरीदपुर में गौसगंज तिराहा से धर्मपुर तिराहे तक निर्माणाधीन सड़क और जलभराव।
- लाल फाटक पुल के नीचे की सर्विस लेन टूटी है।
- वीरांगना चौक के पास रोड पर गड्ढे और जलभराव।
- बुखारा मोड़ से बदायूं रोड की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढे हैं।
- नकटिया चौकी के सामने लंबा कट और खस्ताहाल सड़क।
- सुभाषनगर में लॉ कॉलेज के पास रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते जलभराव।
- सुभाषनगर में बीडीए गेट से रामगंगा चौकी तक सड़क टूटी हुई है।
- श्मशान भूमि फाटक से बाकरगंज चौकी तक सड़क खराब है।

वर्जन
कांवड़ रूटों के सुधार का कार्य जारी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे। - भगत सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed