{"_id":"64ebae471048d01420052b17","slug":"kanwar-yatra-did-not-come-out-high-alert-till-tonight-bareilly-news-c-4-bly1015-236505-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहीं निकली कांवड़ यात्रा, आज रात तक हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहीं निकली कांवड़ यात्रा, आज रात तक हाईअलर्ट
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा से होकर कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त करने के बाद से इलाका छावनी बना हुआ है। पुलिस हाईअलर्ट पर है। पीएसी व आरएएफ भी लगाई गई है। क्षेत्रवासी सोमवार को मौर्य गली में भंडारे की तैयारियों में जुट गए हैं।
30 जुलाई को चक महमूद से कांवड़ जत्था निकलने के दौरान बवाल के बाद इलाके में पुलिस व पैरामिलिट्री तैनात है। महंत राकेश कश्यप तीन बार कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति मांग चुके हैं जो निरस्त हो चुकी है। सोमवार तक इलाके में पुलिस हाईअलर्ट पर है। रविवार को महंत के साथ कुछ लोगों ने सर्किट हाउस जाकर वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से मुलाकात की। मंत्री ने समझाया कि जिद करना ठीक नहीं है। प्रशासन की सहमति से ही सब काम किए जाएंगे। कांवड़ यात्रा निकालने से फिलहाल मना किया गया है तो लोगों को समझना चाहिए। यह सभी के हित में है।
इधर, मौर्य गली में सोमवार सुबह से भंडारा होना है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इस पर कोई रोक नहीं है। आयोजन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहेगा।