फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwadis who fell in the canal not found, report on NHAI officers

Bareilly News: नहर में गिरे कांवड़ियों का नहीं चला पता, एनएचएआई के अफसरों पर रिपोर्ट

Mon, 12 Aug 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Kanwadis who fell in the canal not found, report on NHAI officers
नजीबाबाद (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक और प्रबंधक समेत टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल, हाईवे से गुजर रहे बरेली निवासी दो कांवड़ियों के बाइक समेत नहर में गिर जाने के मामले में एनएचएआई अफसरों को जिम्मेदार बताते हुए आरोपी बनाया गया है। हाईवे पर डायवर्जन के संकेतक और बैरिकेड नहीं लगाए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के थाना भोजीपुरा के गांव कोडमपुर निवासी मिहिलाल ने अपने बेटे प्रदीप और उसके साथी सुरेंद्र के हरिद्वार जाते समय नहर में गिरने की घटना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई को जिम्मेदार ठहराया है। मिहिलाल ने हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक मोहम्मद सरफराजुर रहमान, प्रबंधक अमित शर्मा और एनएचएआई की क्षेत्रीय निर्माण इकाई की टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में गति अवरोधक, दिशा सूचक और नहर के किनारे रेलिंग नहीं लगे होने से दुर्घटना का कारण बताया है।
विज्ञापन

ये है मामला
बरेली के गांव कोडमपुर से 16 शिवभक्तों का जत्था गंगाजल लेने के लिए शुक्रवार की रात नौ बजे बाइक से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। देर रात लगभग एक बजे प्रदीप और सुरेंद्र की बाइक संकेतक न होने की वजह से पुल से नहर में गिर गई। अभी तक दोनों कांवड़ियों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, नहर से उनकी बाइक को बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---



नहर में डूबे कांवड़ियों के पिता की तहरीर पर नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नजीबाबाद के पास हाईवे फोरलेन है। नहर पुल पर यह सिंगल लेन हो जाता है। वहां कोई संकेतक भी नहीं लगा है। - संजीव वाजेपयी, एएसपी सिटी

----
साथियों ने लगाया जाम
नजीबाबाद (बिजनौर)। शुक्रवार रात पूर्व गंगा नहर में गिरे बाइक सवार शिवभक्तों की तलाश में रविवार को भी गोताखोर सहित कई टीमें जुटी रहीं, लेकिन सुराग नहीं लग सका। घटनास्थल से बाइक बरामद हो गई है। उधर, दोनों के साथियों और परिजनों ने सरवनपुर नहर पुल पर जाम लगा दिया। सीओ देश दीपक सिंह ने समझाकर जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed