फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kalibari Sewer Excavation: Removal of soil and made way for Tempo

कालीबाड़ी सीवर खुदाईः मिट्टी का ढेर हटाकर टेंपो के लिए बना दिया रास्ता

Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kalibari Sewer Excavation: Removal of soil and made way for Tempo
कालीबाड़ी के पास खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुरानी सीवर लाइन से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है चेंबर

विज्ञापन
बरेली। दो सीवर लाइन को जोड़ने के लिए कालीबाड़ी पर चल रही खुदाई से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। यहां से छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जा रहे हैं मगर बड़े वाहनों के लिए रास्ता नहीं है। सोमवार को गड्ढे से निकलने वाली मिट्टी के ढेर को एक तरफ से हटाकर जल निगम ने टेंपो और ई रिक्शा निकलने भर का रास्ता बना दिया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है। अभी तक बमुश्किल एक बाइक निकल पा रही थी।

इन दिनों शहर में जाम के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार जल निगम है। एक साल से अधिक का वक्त गुजर गया है मगर सीवर ट्रंक लाइन की खुदाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। कालीबाड़ी पर एक बार काम पूरा हो चुका है मगर पुरानी सीवर लाइन चोक होने के कारण उसका चेंबर बनाने के लिए यहां एक सप्ताह से दोबारा खुदाई शुुरू हो गई है। अभी तक श्यामगंज से नगर निगम की ओर जाने तक पूरा रास्ता बंद था मगर सोमवार से कुछ राहत मिली है। सोमवार से जल निगम ने गड्ढे से निकली मिट्टी को एक तरफ से थोड़ा हटा दिया है। इससे यहां से निकलने का रास्ता बन गया है। सोमवार को टेंपो व ई रिक्शा भी आराम से निकल जा रहे थे। इससे लोगों को राहत महसूस हुई। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed