फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Just rotate the phone .. all the things needed will come home

बस फोन घुमाइए.. घर आएगा जरूरत का सारा सामान

Thu, 26 Mar 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Just rotate the phone .. all the things needed will come home
food delivery boy - फोटो : getty images

मॉल, जनरल और किराना स्टोर के सामान से लेकर सब्जियां तक घर पहुंचाएंगे डिलीवरी ब्वाय
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने की प्लानिंग, सभी स्टोरों से डिलीवरी ब्वाय के फोन नंबर मांगे

बरेली। कोरोना का खतरा रहने तक लोगों को सड़कों पर न निकलना पड़े और उन्हें घर बैठे ही जरूरत का सामान मिल पाए, इसके लिए नगर निगम ने मॉल और जरूरत की चीजों के बड़े सप्लायर्स से सीधे घरों तक सप्लाई कराने की कार्ययोजना तैयार की है। होम डिलीवरी कराने के लिए सभी मॉल और सप्लायर्स को अपने डिलीवरी ब्वाय की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।
नगर निगम की ओर से होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करने के लिए शहर के सभी मॉल, जनरल स्टोर और सब्जी कारोबारियों को चिह्नित करने की शुरुआत की गई है। उनसे उनके डिलीवरी ब्वाय की लिस्ट के साथ उनके नंबर भी मांगे गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर किसी स्टोर में पर्याप्त संख्या में डिलीवरी ब्वाय नहीं हैं तो उनकी संख्या बढ़ाई जाए ताकि पूरे शहर में आसानी से लोगों के जरूरत के सामान की सप्लाई कराई जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों ने साफ किया है कि डिलीवरी ब्वाय की लिस्ट मिलने के बाद नगर निगम खुद उनका सत्यापन कर उनके नंबर सार्वजनिक करेगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी स्टोर या वेंडर को फोन कर घर बैठे अपनी जरूरत का सामान, खाद्य वस्तु और सब्जी आदि मंगा सकेगा।बृहस्पतिवार से हीनिगम कर्मचारियों ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन न हो पाने के कारण शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है। नगर निगम के साथ नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी यह व्यवस्था लागू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ नगर निगम की कोशिश है कि इस आपदा के समय लोगों को किसी हाल में घर से बाहर न निकलना पड़े और उन्हें घर पर ही जरूरी वस्तुएं मिल जाएं। कुछ मॉल और दुकानों पर डिलीवरी ब्वाय कम हैं, उन्हें बढ़ाने को कहा गया है। लिस्ट भी मांगी गई है। सत्यापन होने के बाद नगर निगम इनके मोबाइल नंबर जारी करेगा और लोग फोन कर घर पर कुछ भी मंगा सकेंगे। इससे सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर कर्फ्यू तक के सारे लक्ष्य पूरे होंगे।’
- श्यामलता आनंद, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed