{"_id":"584b02814f1c1b7343447bc4","slug":"just-16-places-jlenge-bonfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी 16 स्थानों पर जलेंगे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी 16 स्थानों पर जलेंगे अलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में रिठाला झुग्गी बस्ती में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार अलाव की लकड़ियां पार्षदों को देने के बजाय सिर्फ चौराहाें पर ही जलेंगी। पिछले सालों में लकड़ी के वार्डों में पहुंचने के बजाय बीच में ही गायब होने की शिकायत के बाद इस बार यह व्यवस्था की गई है। अलाव के लिए अभी 16 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां गुरुवार से अलाव जलना शुरू हो गए हैं। सभी वार्डों के मुख्य चौराहाें की सूची भी मांगी गई है।
शहर में अलाव के लिए इस बार दो सौ टन लकड़ियां आई हैं। शुक्रवार को मेयर डॉ. आईएस तोमर ने अधिशासी अभियंता गयूर अहमद और चीफ इंजीनियर सूरजपाल के साथ बैठक कर इंतजाम का जायजा लिया। उन्हाेंने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में पड़ने वाले चौराहाें की सूची भी मांगी है। मेयर का कहना है कि इस बार पार्षदाें को लकड़ी नहीं दी जाएगी। अलाव बांटने का काम नगर निगम के कर्मी करेंगे। उनका यह भी कहना था कि चौराहों पर ही अलाव की जरूरत होती है। रिक्शे वाले, गरीब और पुलिस ही इसको तापते हैं इसलिए नई व्यवस्था की गई है।
ये चुने गए हैं प्वाइंट
सैटेलाइट बस स्टैंड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा, धर्मकांटा चौराहा, नारी निकेतन, शील चौराहा, बीसलपुर चौराहा, हरुनगला महिला शरणालय, श्यामगंज चौराहा, बरेली जंक्शन, रोडवेज बस स्टैंड, सिटी रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, अयूब खां चौराहा, कैंट, शाहजहांपुर रोड हाईवे।