फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Joint BDO and CM fellow found guilty in preliminary investigation

Bareilly News: प्राथमिक जांच में दोषी मिले ज्वाइंट बीडीओ और सीएम फेलो

Sat, 28 Oct 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Joint BDO and CM fellow found guilty in preliminary investigation
बिशारतगंज। निरीक्षण के नाम पर नशे की हालत में लेबर रूम में लेबर रूम में घुसने के मामले में एसडीएम ने ज्वाइंट बीडीओ राजीव वर्मा और सीएम फेलो मृदुल बाजपेई को दोषी पाया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। वहीं, मझगवां के खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार कुशवाह ने दोनों अधिकारियों के व्यवहार को गलत ठहराया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मझगवां सीएचसी प्रभारी डॉ. वैभव राठौर ने ज्वाइंट बीडीओ और सीएम फेलो पर शराब के नशे में लेबर रूम में घुसकर महिला स्टाफ नर्स से अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब दोनों की जांच कराई तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार शाम सीडीओ के निर्देश पर मझगवां पहुंचकर एसडीएम आंवला गोविंद राम मौर्य ने मामले की जांच की थी। एसडीएम ने दोनों पक्षों के लिखित बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

मामले में एसडीएम ने बताया कि सीएचसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा विपरीत होने की वजह से वीडियो फुटेज में कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि होने बयानों में विरोधाभास की वजह से प्रथमदृष्टया दोनों अधिकारियों को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज दीपचंद ने बताया कि मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैभव राठौर ने लेबर रूम के मुख्य अहाते में खुलने वाले दरवाजे को अंदर से बंद रखने और अस्पताल के अंदर खुलने वाले दरवाजे से केवल महिलाओं की आवाजाही रखने के निर्देश स्टाफ नर्स को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed