फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jogi Nawada feeder's underground cable cut, supply stopped for three hours

Bareilly News: जोगी नवादा फीडर का भूमिगत केबल कटा, तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jogi Nawada feeder's underground cable cut, supply stopped for three hours
बरेली। दुर्गानगर उपकेंद्र के जोगी नवादा फीडर पर शनिवार को 11केवी का भूमिगत केबल कटने से तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे पांच हजार से ज्यादा लोग परेशान हुए। किला, मिर्ची टोला, फूटा दरवाजा, मलूकपुर इलाकों में भी बारिश के दौरान लोकल फाल्ट हुए। मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस, शाहदाना, हरूनगला उपकेंद्र के इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन

दुर्गानगर में शनिवार को नगर निगम की टीम जेसीबी से सड़क के किनारे खोदाई कर रही थी। इस दौरान 11केवी का भूमिगत केबल कट गया। इससे जोगी नवादा फीडर की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक ठप रही। तीन बजे के बाद केबल ठीक करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने दो घंटे में ही आपूर्ति बहाल होने का दावा किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मढ़ीनाथ उपकेंद्र पर शुक्रवार को लगाए गए 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया। इससे वहां भी आंशिक रूप से आपूर्ति बाधित रही। हरूनगला के डोहरा और शाहदाना उपकेंद्र के कांकर टोला, नवादा शेखान में बारिश के दौरान लोकल फाल्ट हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed