फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jingle Bells win the numbers of infinite numbers

जिंगल बेल्स के अनंत ने जीत ली नंबरों की बाजी

Mon, 29 May 2017 01:15 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 29 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jingle Bells win the numbers of infinite numbers
Kota's coaching and Jingle Bells are named Roshan - फोटो : Kota's coaching and Jingle Bells are named Roshan
बरेली।
विज्ञापन

रविवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं के परिणाम में इस बार बाजी जिंगल बेल्स के अनंत अग्रवाल ने मारी है। अनंत ने पीसीएम ग्रुप में 98 फीसदी अंक हासिल करते हुए जिला टॉप किया है। उसने कंप्यूटर में सौ में सौ और गणित तथा फिजिक्स में 98 अंक हासिल करते हुए यह उपलब्धि पाई है। जिले में दूसरा स्थान पाया है केंद्रीय विद्यालय इफको के प्रसून दत्ता ने। उसने पीसीएम ग्रुप में 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। त्रिशूल ने केमिस्ट्री और कंप्यूटर में रिकार्ड बनाते हुए सौ में सौ अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई परिणाम में हमेशा बादशाहत कायम रखने वाला जीआरएम स्कूल के कुशाग्र शर्मा ने पीसीएम ग्रुप में 97 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया। कुशाग्र ने गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री में उसने 97-97 अंक हासिल किए हैं। बता दें कि जिले में 42 सीबीएसई स्कूलों से 5200 छात्र बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें करीब दो हजार छात्राएं थीं। 

इस बार टॉपर के अंक फीसदी का बढ़ा ग्राफ
पिछले साल बिशप मंडल इंटर कॉलेज के जितेश भसीन ने 97.2 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया था। पीसीएम ग्रुप में जीआरएम की सुयाशा 96.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और पीसीएम स्ट्रीम में जिला टॉप किया था। इस बार टॉपर के अंकों का ग्राफ बढ़ा है। जिले में टॉपर के अंक इस बार 98 फीसदी यानी 0.8 फीसदी अंक बढ़े हैं। दूसरे स्थान पर पिछले साल 96.8 फीसदी अंक रहे थे जो इस बार 97.8 फीसदी रहा है यानी दूसरे स्थान पर भी अंकों का ग्राफ एक फीसदी बढ़ा है। तीसरे स्थान पर पिछले साल 96.6 फीसदी रहा था जो इस बार 97 फीसदी अंक आया है। यानी यहां भी 0.4 फीसदी अंक बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed