फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jharkhand Governor Santosh Gangwar addressed the felicitation program in Bareilly

UP: राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- झारखंड आएं तो परिवार को लाएं..शिकायत नहीं मिलेगा मौका; गुलाब बढ़ा रहे सौंदर्य

Sun, 04 Aug 2024 08:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Aug 2024 08:27 PM IST
सार

बरेली क्लब परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि  व्यापारियों की उन्नति के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार समस्याओं का समाधान कर रही हैं।  हर राज्य की अलग-अलग समस्या है।
 

विज्ञापन
Jharkhand Governor Santosh Gangwar addressed the felicitation program in Bareilly
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'देश में घूमें ताकि भारत की अनेकता में एकता का पता चले। झारखंड आएं तो परिवार को साथ लाएं। जैसे हम बरेली में थे वैसे ही वहां भी हैं। आप आएंगे तो शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। इसी जबावदेही के साथ हम आपकी सेवा करते रहेंगे।'

विज्ञापन


राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, 'झारखंड की खूबसूरती का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि नई दिल्ली के गुलाब मशहूर हैं पर 60 एकड़ में फैले झारखंड राजभवन परिसर में जो गुलाब हैं, वह भी बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश के विकास की बात कही। बोले लोग कयास लगा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव क्या होगा पर जो जनहित में काम करेगा जनता उसी को चुनेगी।'
विज्ञापन


व्यापारियों की समस्या का हो रहा समाधान
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि व्यापारियों की उन्नति के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार समस्याओं का समाधान कर रही हैं। बताया कि देश में हर राज्य की अलग-अलग समस्या है। बरेली ने आठ बार लोकसभा भेजा। जब चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो कई बातें होने लगीं। आज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देकर सामने खड़ा हूं। आपातकाल में जेल गया। राजनीतिक में सक्रिय रहे, जिसका परिणाम अब सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने जीवन यात्रा पुस्तक का किया विमोचन
बरेली क्लब परिसर में रविवार को झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार व वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सेवानिवृत्त जज ब्रजेश सक्सेना की पुस्तक जीवन यात्रा का विमोचन किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं से पुस्तकों को पढ़ने और ज्ञानार्जन की अपील की। कहा कि अगर समाज को न्याय की दृष्टि से देखना हो तो किसी न्यायाधीश के नजरिए से ही देखना होगा। पुस्तक लेखक ने भी विचार साझा किए। यहां साहित्यकार डॉ. राजेश शर्मा, संयोजक कर्नल अभय स्वरूप, बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग भटनागर, लेखक लवलेश दत्त, उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना, ब्रजप्रांत के मीडिया मनीष अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed