{"_id":"68c72bcc5047684e420faa41","slug":"jewellery-worth-rs-5-lakh-stolen-from-wedding-house-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2721-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी के घर से जेवर समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी के घर से जेवर समेत पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
गांव सुजातपुर की गोटियां का मामला, रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर की गोटियां में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोर मकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुसे और घर में रखे नकदी, जेवर समेत पांच लाख रुपये का सामान ले गए।
पीड़िता विमिलेश पत्नी सूरज पाल ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। शनिवार रात 12 बजे के आसपास चोर मकान में चले आए। बक्शे का ताला तोड़कर उसमें एक तोला सोने का हार, सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायलें और 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पर फोन से सूचना दी तो मीरगंज पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़िता ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरगंज प्रवेंद्र पंवार ने बताया कि मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद