{"_id":"667f471f60b53e34380e2a74","slug":"jewelery-worth-rs-15-lakh-kept-for-sons-wedding-stolen-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100267-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटे की शादी के लिए रखे 15 लाख के जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटे की शादी के लिए रखे 15 लाख के जेवर ले उड़े चोर
विज्ञापन
भमोरा। चोरी के घटना स्थल के फोटो-संवाद
भमोरा।
क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के यहां एक लाख रुपये, बेटे की शादी के लिए व पत्नी के रखे 15 लाख के जेवर चोर चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम सेंधा निवासी धारा सिंह पुत्र चिम्मन लाल ने बताया कि वह इफको में नौकरी करते हैं। उनके बड़े बेटे जितेंद्र की 10 जुलाई को शादी होनी है, जो कि मैकेनिकल इंजीनियर है। शादी की तैयारी के लिए जेवर-नकदी लाकर रखी थी।
गुरुवार रात पत्नी सुशीला, छोटा बेटा विवेक व बेटी विनीता के साथ वह मकान के छत पर सो रहे थे, जबकि जितेंद्र नीचे सो रहा था। देर रात घर में चोर घुस गए। सुबह सवा तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर नीचे सो रहे बेटे जितेंद्र की आंख खुल गई।
विज्ञापन
वह अपनी मां को समझकर आवाज लगाई तो चोर भाग खड़े हुए, जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक चोर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने देखा कि कमरे में रखे संदूक व अलमारी के ताले टूटे थे, उसमें रखे एक लाख, बेटे की शादी के लिए बनवाए जेवर व पत्नी के पुराने जेवर मिलाकर करीब 15 लाख के मूल्यों के जेवर गायब थे।
इसके बाद डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्कॉयड की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक चोर पकड़े नहीं गए थे।