फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jan Aushadhi Kendra open at Bareilly City Railway Station

UP: बरेली सिटी स्टेशन पर खुला जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं; पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Wed, 13 Nov 2024 07:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 07:42 PM IST
सार

बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार से जन औषधि केंद्र शुरू हो गया, जिससे अब यात्रियों व स्थानीय लोगों को भी सस्ती दवा मिल सकेगी। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra open at Bareilly City Railway Station
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों और स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों की तबियत बिगड़ने पर दवा के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली सिटी रेलवे स्टेशन समेत देश के 18 स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।

विज्ञापन


जन औषधि केंद्र शुरू होने से यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को भी सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जन औषधि केंद्र में विभिन्न रोगों की 2,047 दवा, तीन सौ सर्जिकल आइटम उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


सांसद बोले- बरेलीवासियों के लिए गर्व की बात 
उद्घाटन के दौरान भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि बरेलीवासियों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 18 रेलवे स्टेशन में बरेली सिटी रेलवे स्टेशन को चुना है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवा लोगों को मिलेगी। यात्रियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में काशीपुर में जन औषधि केंद्र पूर्व में संचालित है। जल्द ही फर्रुखाबाद, कासगंज में केंद्र खुलेंगे। इस दौरान सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा और इज्जररनगर मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed