{"_id":"be7425d597d6ab80dde7a52b838e3d54","slug":"jammu-cooled-and-reached-shimla-near-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से ठंडा और शिमला के नजदीक पहुंच गया बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से ठंडा और शिमला के नजदीक पहुंच गया बरेली
बरेली
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिन की सिहरन और रात में ठिठुरन अचानक बढ़ गई। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जम्मू से ज्यादा ठंडा बरेली रहा। यहां का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा है। यह सामान्य से आठ डिग्री कम है। जबकि जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस ही रहा। वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले दो दिनों से बरेली का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था। लेकिन रविवार को अचानक तापमान में गिरावट आई है। यह आठ डिग्री घट गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सर्द हवाओं की वजह से भी लोग परेशान हुए। जगह- जगह अलाव से लोगाें ने ठंड से निजात पाई। दिन भर सूरज न निकलने से कपड़े भी नहीं सूख पाए। मौसम विभाग की भविष्यवाणी हैं कि आगे एक सप्ताह में तापमान ऐसा ही रहेगा।
- पिछले तीन सालों में इतना नहीं गिरा था तापमान
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 दिसंबर की सर्दी पिछले तीन सालों में नहीं हुई। वर्ष 2014 में 13 दिसंबर को जहां 18. 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान था, वहीं 12.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा। 2013 को तापमान 22.2 और 8.8 डिग्री सेल्सियस था। 2012 में तापमान 25.0 और 11.4 रहा।
विज्ञापन
- अलाव से लगाव और चाय लगी भाने
सर्दी का पारा लुढ़का तो अलावा से लोगाें को लगाव हो गया है। जगह- जगह लकड़ी की ताप लेते हुए लोगों देखे जा रहे हैं। वहीं चाय की चुस्कियां भी अच्छी लग रही है। सर्दी की वजह से इलेक्ट्रिक आयटमाें की बिक्री में भी इजाफे की संभावना है। इलेक्ट्रानिक मार्केट में आयटमाें की रेंज बढ़ गई है।
- गर्म कपड़ों के मार्केट हुए गुलजार
दो दिन की सर्दी में ही गर्म कपड़ों के मार्केट में भीड़ बढ़ गई है। नगर निगम के पास लगे तिब्बत मार्केट में वाहन खड़ा करने को जगह नहीं बची। लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर खरीददारी करते रहे।
- यूं गिरा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
07 दिसंबर 25.5 12.9
08 दिसंबर 25.6 13.3
09 दिसंबर 23.0 12.2
10 दिसंबर 27.7 13.8
11 दिसंबर 21.5 15.0
12 दिसंबर 20.0 14.8
13 दिसंबर 14.8 12.3
वर्जन--
‘अचानक से तापमान गिरना कोई अजीब बात नहीं है। दिसंबर में सर्दी की जरूरत है। धूप के लिए लोगाें को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकाें में ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह है। तापमान में अभी और गिरावट देखी जा सकती है।’
डॉ. एचएस कुशवाहा, मौसम वैज्ञानिक