फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jairim

जायरीन की मेजबानी को पूरा शहर तैयार

Sat, 13 Dec 2014 10:11 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Sat, 13 Dec 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
jairim

उर्स-ए-रजवी में आने वाले जायरीन के स्वागत के लिए शहर तैयार है। दरगाह प्रबंधन और जिला प्रशासन सारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। शनिवार को डीआईजी आरकेएस राठौर, एसएसपी धर्मवीर सिंह के साथ एसपी सिटी राजीव मेहरोत्रा, सीओ एलआईयू एनके चतुर्वेदी, सीओ प्रथम असित श्रीवास्तव आदि ने उर्स स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर स्टेज, पंडाल, गिहार बस्ती को भी सुरक्षा की दृष्टि से परखा। इसके बाद राजकीय इंटर कालेज में बनने वाले पार्किंग स्थल को देखा। साथ ही उर्स इंतेजामिया कमेटी के लोगों से वाहनों के आने की दिशा की जानकारी लेते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

यहां रहेगी जायरीन के ठहरने की व्यवस्था
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मौलाना मोहम्मद सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की ओर से दरगाह के मेहमानखाने, मदरसा मंजरे इस्लाम, अफ्रीकी हॉस्टल के अलावा होटलों आदि में ठहरने का इंतजाम किया गया है। प्रशासन की ओर से इस्लामियां ब्वायज, इस्लामियां गर्ल्स, कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज, खलील हायर सेकेंड्री, किशोर बाजार के प्राइमरी स्कूल और नावल्टी मूक बधिर विद्यालय में जायरीन के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। कस्तूरबा खलील और मूकबधिर विद्यालय में लोगों ने निजी रूप से लंगर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

शहर के लोगों ने भी अपनी ओर से जायरीन की मेजबानी की व्यवस्था की है। इसमें किला क्षेत्र के मोहल्ला फूल वालान का एवाने मजहर, कंघी टोला का नूरी रजा मेहमानखाना, एवाने कादरी, कशिश हाल, गढ़ी का इंडियन पैलेस, जसोली का गुलशने इकबाल, अल कुरैश सेवा सोसाइटी का कार्यालय, नई बस्ती का इकबाल पैलेस, कोहाड़ापीर का मिलन हाल, महफिल हाल, पुराना शहर के सैलानी का गुड मैरिज हाल, एवाने फरहत हाल, ताज पैलेस, पैराइज हाल, बजरिया एनायतगंज का साजन पैलेस सहित पीलीभीत बाईपास और शहरी क्षेत्र में इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed