फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaggery trader trapped in the trap of lover on Instagram, lost 10 lakhs

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर माशूका के जाल में फंसे गुड़ व्यापारी, गंवाए 10 लाख

Sun, 30 Mar 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jaggery trader trapped in the trap of lover on Instagram, lost 10 lakhs
बरेली। साउथ दिल्ली की रजिया अली ने इंस्टाग्राम पर शहर के गुड़ व्यापारी से दोस्ती की और उनसे मोबाइल नंबर ले लिया। युवती ने बरेली आकर व्यापारी संग फोटो खिंचवाए। इन्हीं फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर व्यापारी से 10 लाख रुपये ले लिए। अब व्यापारी की पत्नी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है। रेजीडेंसी गार्डन निवासी महिला ने बताया कि उनके पति गुड़ व्यापारी हैं। दो साल पहले इंस्टाग्राम पर साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी जामियानगर निवासी रजिया अली से पति की दोस्ती हो गई थी। मोबाइल नंबर लेने के बाद रजिया पति से मिलने बरेली आई और साथ में फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन

रजिया फोटो को एडिट कर पति को ब्लैकमेल करने लगी। रजिया ने व्यापारी से कहा कि तुम्हारी पत्नी के नाम से फर्जी आईडी बना ली है। आईडी से फोटो अपलोड कर बदनाम कर दूंगी। ब्लैकमेल कर रजिया ने 10 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। उसके बाद 24 मार्च को फोन कर रजिया ने कहा कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर दूंगी। दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा दूंगी।
विज्ञापन

आरोप है कि रजिया अपने पति शारिक अली के साथ मिलकर हनीट्रैप गिरोह चलाती है। 25 मार्च को रजिया ने व्यापारी की पत्नी के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी पर अश्लील फोटो डाल दिए। रजिया की हरकत से व्यापारी का पूरा परिवार सदमे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर साउथ दिल्ली न्यू फ्रेंड्स कालोनी जामियानगर निवासी रजिया अली, शारिक अली और अज्ञात लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed