फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaam on hulasnagra crossing

हुलासनगरा में मरम्मत कार्य के चलते लगा भीषण जाम

Sat, 19 Jun 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jaam on hulasnagra crossing
फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम चलने से तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। देर रात पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए। पुलिस ने आधी रात बाद जाम खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रासिंग पर फाटक उठाने वाली गरारी का गुल्ला खराब हो गया था, जिसको सही करने के लिए शाहजहांपुर से इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मरम्मत करने पहुंची थी। टीम को गरारी का गुल्ला बदलने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान बार-बार फाटक बंद करके चेक करने की वजह से कुछ ही समय में वाहनों का जमावड़ा लग गया, जो कि धीरे-धीरे फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जब फाटक वाहनों के लिए खोला गया तो पहले निकलने की होड़ में वाहन आमने सामने आकर आड़े तिरछे फंस गए। इसके बाद हालात और भीषण हो गए। पुलिस देर रात तक जाम खुलने की मशक्कत करती रही। पुलिस ने आधी रात बाद जाम खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed